- Advertisement -

Bigg Boss 19: अमाल मलिक और प्रणीत मोरे की भिड़ंत! गाली विवाद ने बढ़ाया हंगामा, सोशल मीडिया पर मचा तूफ़ान

बिग बॉस 19 का माहौल दिन-ब-दिन गरमाता जा रहा है। इस बार कैप्टन अमाल मल्लिक और प्रणीत मोरे के बीच किचन ड्यूटी को लेकर हुई बहस ने गाली-गलौज का रूप ले लिया।

2 Min Read

बिग बॉस 19 में ड्रामा अपने पीक पर है। कैप्टन बने अमाल मलिक और कंटेस्टेंट प्रणीत मोरे के बीच जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिली। वजह बनी किचन ड्यूटी और खाने का टाइम-टेबल। लेकिन बहस इतनी बढ़ी कि मामला गाली-गलौज तक जा पहुंचा।

- Advertisement -
Ad image

क्या हुआ घर के अंदर?

दरअसल, अमाल का कहना था कि प्रणीत कभी भी सही समय पर उनका साथ नहीं देते। इस पर गुस्से में उन्होंने प्रणीत को सीधे लपेट लिया और कहा– “तुम कभी किसी बात पर सपोर्ट नहीं करते।” प्रणीत भी चुप नहीं रहे। उन्होंने पलटवार करते हुए साफ कहा कि असली गेम में गोलमाल तो अमाल ही करते हैं। प्रणीत ने ये भी दावा किया कि बहस के दौरान अमाल ने गाली तक दी।

अमाल की सफाई

गाली विवाद पर सफाई देते हुए अमाल ने कहा – “मैंने गाली हवा में दी थी, किसी को पर्सनली टारगेट नहीं किया।” लेकिन तब तक माहौल बिगड़ चुका था और घर के बाकी सदस्य भी हैरान रह गए।

- Advertisement -
Ad image

सोशल मीडिया पर आग

घर के अंदर हुई इस भिड़ंत ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी। ट्विटर और इंस्टाग्राम पर #BiggBoss19 और #AmaalVsPranit ट्रेंड करने लगे। कुछ यूज़र्स ने लिखा – “कप्तान बनते ही अमाल का रवैया बदल गया है।” वहीं कई फैंस ने प्रणीत की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने शांत रहकर भी अपनी बात मजबूती से रखी।

फिलहाल अमाल और प्रणीत की ये खींचतान शो में नया ड्रामा लेकर आई है। अब देखना दिलचस्प होगा कि ये झगड़ा आगे जाकर किस दिशा में जाता है।

Keywords:Bigg Boss 19 Amaal Pranit Clash, Amaal Mallik Captaincy Drama, Pranit More Argument, Bigg Boss 19 Social Media Reactions

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू