भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन कहे जाने वाली आम्रपाली दुबे का नाम सिर्फ फिल्मों की वजह से नहीं, बल्कि उनकी बेबाकी के लिए भी मशहूर है। हाल ही में जब उनसे कास्टिंग काउच जैसे गंभीर मुद्दे पर सवाल किया गया, तो उनका जवाब सुनकर हर कोई हैरान रह गया।
इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच का सच
अक्सर कहा जाता है कि भोजपुरी फिल्मों की दुनिया में एक्ट्रेसेज़ को छेड़छाड़ और समझौते की डिमांड झेलनी पड़ती है। ऐसे में जब आम्रपाली से पूछा गया कि क्या उन्हें कभी इसका सामना करना पड़ा, तो उन्होंने बिना झिझक जवाब दिया ,”मेरे साथ कभी ऐसा नहीं हुआ, क्योंकि कोई मुझसे ऐसी बात करने की हिम्मत ही नहीं कर सकता। सबको पता है कि मैं वहीं पर चप्पल निकालकर मार दूंगी।”
“गलत सोचने की गुंजाइश ही नहीं छोड़ी”
- आम्रपाली का मानना है कि महिलाओं को हमेशा अपनी सीमाएं और स्टैंड साफ रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी किसी को गलत वाइब या मौका ही नहीं दिया कि कोई उनके बारे में गलत सोचे।
- “मेरी पहली मुलाकात में ही लोग समझ जाते हैं कि अगर कुछ उल्टा-पुल्टा कहा तो ये चप्पल चलाएगी।”
- आम्रपाली ने महिलाओं को भी मैसेज दिया ,
- “अगर कोई आपके चरित्र पर सवाल उठाए या आपको नीचा दिखाने की कोशिश करे, तो तुरंत जवाब दो। सिर्फ शिकायत करने से पहले सामने ही सबक सिखाना ज़रूरी है।”
आम्रपाली का करियर
- 2014 में निरहुआ हिंदुस्तानी से अपने करियर की शुरुआत करने वाली आम्रपाली आज भोजपुरी सिनेमा का बड़ा चेहरा बन चुकी हैं। उनकी और दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ की जोड़ी दर्शकों की फेवरेट है।
- आने वाले समय में भी उनकी कई फिल्में रिलीज़ होने वाली हैं , निरहुआ बनल करोड़पति, गबरू, मैं मायके चली जाऊंगी, वीर योद्धा महाबली और निरहुआ हिंदुस्तानी 4 जैसी फिल्में पहले से ही चर्चा में हैं।
- आम्रपाली दुबे ने साफ कर दिया कि इंडस्ट्री में चाहे हालात कैसे भी हों, लेकिन इज्ज़त से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। उनकी यही हिम्मत उन्हें बाकी कलाकारों से अलग और खास बनाती है।
Keywords:– Amrapali Dubey Casting Couch, Bhojpuri Actress News, Amrapali Dubey Statement, Bhojpuri Cinema Controversy, Amrapali Dubey Upcoming Movies, Nirahua Amrapali Pair

