- Advertisement -

Filmfare Glamour & Style Awards 2025: रेड कार्पेट पर सितारों का जलवा, रेखा से लेकर अनन्या पांडे तक ने बिखेरा ग्लैमर

Filmfare Glamour & Style Awards 2025 की रेड कार्पेट नाइट पूरी तरह स्टार-स्टडेड रही। बॉलीवुड के दिग्गज और नए चेहरे अपने सबसे स्टाइलिश और ग्लैमरस अंदाज में नजर आए।

1 Min Read

फिल्मफेयर ग्लैमर एंड स्टाइल अवॉर्ड्स 2025 की शाम बॉलीवुड सितारों के जलवे से सजी रही। इस ग्रैंड इवेंट में हर किसी की नजरें रेड कार्पेट पर टिकीं जहां सेलेब्स अपने स्टाइलिश लुक्स के साथ शाइन करते नजर आए। रेखा जी की एवरग्रीन एंट्री ने शो को क्लासिक टच दिया, वहीं अनन्या पांडे और पलक तिवारी ने अपने ट्रेंडी अंदाज से सबको इंप्रेस किया। मलाइका अरोड़ा का बोल्ड अवतार और तमन्ना भाटिया का ग्लैमरस स्टाइल भी चर्चा में रहा। सिद्धांत चतुर्वेदी, ईशान खट्टर, इब्राहिम अली खान और लक्ष्या लालवानी जैसे यंग स्टार्स ने अपने मॉडर्न लुक्स से सबका ध्यान खींचा। इस मौके पर करण जौहर और मनीष मल्होत्रा जैसे फैशन आइकन भी मौजूद रहे। सरप्राइज एंट्रीज़ में अभय देओल, तापसी पन्नू और नीना गुप्ता ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। ये रात सिर्फ अवॉर्ड्स की नहीं बल्कि फैशन, स्टाइल और बॉलीवुड के ग्लैमर का एक खूबसूरत संगम रहा।

- Advertisement -
Ad image

Keywords Filmfare Glamour & Style Awards 2025, Filmfare Awards Red Carpet 2025, Bollywood Celebrities Red Carpet Looks, Rekha Filmfare 2025 Look, Bollywood Fashion Awards, Filmfare 2025 Celebrity Style, Filmfare Glamour Night 2025

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू