बिग बॉस 19 लगातार दर्शकों के मनोरंजन के लिए नए-नए ट्विस्ट लेकर आ रहा है। जहां अब मेकर्स ने एक और एनाउंसमंट की है जिससे अब ऑडिएंस के हाथ में पावर होगी वो भी ऐसी पावर जहां वो अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को एक बड़ी पावर दे सकते हैं।
क्या कहती पब्लिक…?
कलर्स के सबसे चर्चित रियालिटी शो बिग-बॉस के सीजन 19 में दर्शकों के लिए मेकर्स ने नया ट्विस्ट लाकर बिग बॉस फैंस को अब बड़ी पावर दे दी है। जहां मेकर्स ने ‘क्या कहती पब्लिक – लाइव ऑडिएंस इंटरैक्शन’ की अनाउंसमेंट की है। जिसमें पब्लिक जियो हॉटस्टार के 24 घंटे लाइव चैनल चैट पर अपने मनपसंद घरवाले को चुनकर पावर दे सकती है।
हालांकि ये पावर क्या होगी अभी मेकर्स की तरफ से इसकी अनाउंसमेंट नहीं हुई है। लेकिन इसके जरिए घर में किसी एक घरवाले को पावर मिलने का सीधा मतलब है कि जो कंटेस्टेंट पावर में होगा घर में होने वाली किसी भी एक्टिविटी या टास्क में उसका फायदा जरुर मिलेगा।
कब कर सकते हैं चैट?
इस पावर के जरिए पब्लिक का क्या फैसला होगा ये तो खकल पता चलेगा फिलहाल इस ख़ास पावर की बात करें तो इसके लिए आप कल सुबह यानी गुरुवार को सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक जियो हॉट स्टार के 24 घंटे लाइव चैनल पर चैट के माध्यम से दे सकते हैं। यानी आपको अपने फेवरेट घर वाले को वो खास पावर देने के लिए 2 घंटे समय मिलेगा। जहां आप अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर अपने मनपसंद शख्स को पावर दिला सकते हैं।
बहरहाल वो पावर क्या होगी ये तो जब पब्लिक किसी एक घरवाले का नाम डिसाइड कर लेगी उसके बाद शो में पता चलेगा। फिलहाल मेकर्स के इस ऐलान से बिग-बॉस के फैंस को एक बड़ी पावर जरुर मिल गई है जहां वो अपने किसी फेवरेट कंटेस्टेंट को स्पेशल पावर देते नज़र आएंगे। मेकर्स की तरफ से अभी तक उस पावर को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है कि आखिर वो खास पावर क्या होगी, लेकिन इस ऐलान के बाद इतना जरुर है कि ऑडिएंस के लिए बिग बॉस ने खास काम जरुर सौंपा है।
Keywords:- BB 19, Bigg Boss 19, Bigg Boss New Tadka, Bb House New Twist, Big Boss Launch Kya Kahti Public?, Public Gave Special Power Of Their Favourite Contestant

