- Advertisement -

रहस्यमयी बरमूडा ट्राएंगल और जापान का डेविल सी, आखिर क्यों जहाज और विमान यहां से गायब हो जाते हैं?

रहस्यमयी बरमूडा ट्राएंगल की तरह ही जापान के पास स्थित डेविल सी भी जहाजों और विमानों के लिए एक खतरनाक जगह है। जानें इस समुद्री क्षेत्र से जुड़ी चौंकाने वाली घटनाएं, इसके रहस्यमयी इतिहास और इसके पीछे की वैज्ञानिक और अलौकिक थ्योरीज के बारे में।

6 Min Read

रहस्यमयी बरमूडा ट्राएंगल की तरह ही जापान के पास स्थित डेविल सी भी जहाजों और विमानों के लिए एक खतरनाक जगह है। जानें इस समुद्री क्षेत्र से जुड़ी चौंकाने वाली घटनाएं, इसके रहस्यमयी इतिहास और इसके पीछे की वैज्ञानिक और अलौकिक थ्योरीज के बारे में।

- Advertisement -
Ad image

बरमूडा ट्राएंगल का नाम आते ही लोग इसी बात को सोच- सोचकर डरने लगते हैं कि आखिर क्यों इस इलाके में समुद्री जहाज और हवाई जहाज अचानक लापता हो जाते हैं। समुद्र की गहराइयों में जाने वाले बड़े-बड़े जहाज यहां से गुजरते-गुजरते रहस्यमय तरीके से गायब हो गए और आज तक उनका कोई सुराग नहीं मिला। यही नहीं, आसमान में उड़ते विमान भी इस क्षेत्र से सुरक्षित बाहर नहीं निकल पाए। इस रहस्यमयी जगह को लेकर कई तरह की कहानियां, थ्योरी और मान्यताएं सामने आई हैं, लेकिन कोई भी ठोस जवाब अब तक नहीं मिला है।

ज्यादातर लोग यही जानते हैं कि बरमूडा ट्राएंगल सिर्फ अटलांटिक महासागर में है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। पूरी दुनिया में एक और समुद्री इलाका है जो बरमूडा ट्राएंगल जितना ही खतरनाक और रहस्यमयी माना जाता है। यह जगह जापान के पास स्थित है और इसे “डेविल सी” या “ड्रैगन ट्राएंगल” के नाम से जाना जाता है।

- Advertisement -
Ad image

जापान का रहस्यमयी डेविल सी

बरमूडा ट्राएंगल की तरह ही जापान का यह समुद्री क्षेत्र भी वर्षों से चर्चा में है। कहा जाता है कि यहां भी कई जहाज और विमान रहस्यमयी तरीके से गायब हो चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स और ऐतिहासिक घटनाओं के मुताबिक, अब तक यहां 10 से ज्यादा जहाज बिना कोई सुराग छोड़े लापता हो चुके हैं।

सबसे बड़ी और ताज़ा घटनाओं में से एक साल 2012 में सामने आई थी। उस समय चीन से जापान जा रहा एक मालवाहक जहाज इस इलाके में अचानक गायब हो गया। जहाज में कुल 19 क्रू मेंबर्स सवार थे, लेकिन न तो आज तक उनका कोई अता-पता चला और न ही जहाज का मलबा मिला। इस घटना ने एक बार फिर पूरे विश्व का ध्यान इस रहस्यमयी समुद्री क्षेत्र की ओर खींचा।

सरकार ने लगाया प्रतिबंध

डेविल सी में लगातार हो रही रहस्यमयी घटनाओं ने जापान सरकार को भी परेशान कर दिया। आखिरकार सरकार ने इस पूरे क्षेत्र को खतरनाक इलाका घोषित कर दिया और यहां आम जहाजों और विमानों की आवाजाही पर रोक लगा दी। विशेषज्ञों का कहना है कि यहां समुद्र और मौसम की परिस्थितियां बेहद असामान्य हैं। यही वजह है कि अचानक जहाज और विमान हादसों का शिकार हो जाते हैं या फिर गायब हो जाते हैं।

रहस्यमयी इतिहास

डेविल सी का रहस्य कोई नया नहीं है। साल 1955 में यहां एक साथ 9 जापानी युद्धक विमान लापता हो गए थे। इतना ही नहीं, इनके साथ कुछ मालवाहक जहाज भी थे जिनका कभी कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद जापान सरकार ने इस रहस्य को सुलझाने के लिए एक विशेष जहाज भेजा। लेकिन हैरानी की बात यह है कि कुछ दिनों बाद वह जहाज भी उसी इलाके से गायब हो गया। इस घटना ने दुनिया को हिला दिया और तभी से इस जगह को डेविल सी या ड्रैगन ट्राएंगल कहा जाने लगा।

पैरानॉर्मल एक्सपर्ट्स का दावा

चीन के जाने-माने प्रोफेसर और पैरानॉर्मल एक्टिविटीज के एक्सपर्ट जुनिची याओई ने इस इलाके को लेकर एक चौंकाने वाला दावा किया था। उन्होंने एक डॉक्युमेंट्री जारी की थी जिसमें कहा गया कि डेविल सी धरती का दूसरा बरमूडा ट्राएंगल है। उनका मानना था कि इस इलाके में प्राकृतिक कारणों से ज्यादा कोई अलौकिक शक्तियां काम कर रही है। यही वजह है कि यहां होने वाली घटनाओं का कोई ठोस वैज्ञानिक कारण नहीं मिल पाता।

क्यों कहा जाता है ड्रैगन ट्राएंगल?

लोगों की मान्यताओं के मुताबिक, इस इलाके में किसी समुद्री ड्रैगन या विशाल जीव का हाथ हो सकता है। यही कारण है कि इसे ड्रैगन ट्राएंगल भी कहा जाने लगा। हालांकि वैज्ञानिक इसे केवल प्राकृतिक और भूगर्भीय गतिविधियों से जोड़कर देखते हैं। उनका कहना है कि यहां समुद्र की गहराई में होने वाले ज्वालामुखी विस्फोट, समुद्री तूफान और अचानक बदलते मौसम के कारण जहाज और विमान हादसों का शिकार हो जाते हैं।

रहस्य अब भी बरकरार

बरमूडा ट्राएंगल हो या जापान का डेविल सी, इन दोनों इलाकों के बारे में पूरी दुनिया जानती है, लेकिन आज तक इनके रहस्यों से पर्दा नहीं उठ पाया है। वैज्ञानिक लगातार शोध कर रहे हैं, लेकिन जहाजों और विमानों के लापता होने का सही कारण अब भी एक रहस्य बना हुआ है। यही वजह है कि डेविल सी को धरती का दूसरा बरमूडा ट्राएंगल कहा जाता है और लोग इसे आज भी रहस्यमयी और डरावना समुद्री इलाका मानते हैं।

Keywords: Bermuda Triangle Mystery, Devil Sea Japan, Dragon Triangle, Bermuda Triangle Missing Ships, Devil Sea Missing Ships, Japan Mysterious Sea Area

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू