आखिरकार वो घड़ी आ ही गई, जिसका दर्शकों को पूरे हफ्ते से इंतज़ार था। आज शनिवार की रात बिग बॉस 19 का पहला ‘वीकेंड वार’ होने जा रहा है। घर के अंदर का माहौल लगातार गर्माता जा रहा है, तेज झगड़े, तकरार और रिश्तों की परीक्षा… और अब समय आ गया है जब सलमान खान करेंगे पूरे हफ्ते का हिसाब-किताब।
घरवालों की धड़कनें तेज
शो शुरू हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं, लेकिन शुरुआत से ही घर में झगड़ों और नोक-झोंक का सिलसिला जारी है। कभी सफाई को लेकर बहस, तो कभी खाने पर बड़ा विवाद, कंटेस्टेंट्स ने पहले ही हफ्ते दर्शकों को भरपूर ड्रामा दे दिया। अब देखना होगा कि सलमान खान की क्लास में किसकी खिंचाई सबसे ज्यादा होती है और किसे राहत मिलती है।
इविक्शन की तलवार !
इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए सात कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं नीलम गिरी, गौरव खन्ना, जीशान कादरी, अभिषेक बजाज, प्रणित मोरे, तान्या मित्तल और नतालिया जानोसजेक। इनमें से नीलम गिरी को सबसे ज्यादा आठ वोट मिले हैं। कई घरवालों का मानना है कि वह शो के लिए फिट नहीं हैं। तान्या मित्तल भी सात वोट पाकर खतरे के घेरे में हैं।
वीकेंड वार का प्रोमो पहले ही दर्शकों को एक्साइट कर चुका है। वीडियो में मृदुल तिवारी डांस करते नजर आए, वहीं म्यूज़िक कंपोज़र और कंटेस्टेंट अमाल मलिक के लिए सरप्राइज एंट्री हुई उनकी गर्लफ्रेंड की। इससे घर का माहौल और ज्यादा भावुक हो गया।
सलमान का गुस्सा किसर पड़ेगा भारी?
हर सीजन की तरह इस बार भी सलमान खान ही हैं जो पूरे हफ्ते का लेखा-जोखा लेंगे और कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाएंगे। यह देखना दिलचस्प होगा कि किसे सलमान डांटकर आईना दिखाते हैं और किसे शाबाशी देते हैं। देखा जाए तो तान्या की क्लास सलमान खान लगा सकते हैं। जिस तरह से घर में वो अपने पैसों और काम को लेकर डींगे हांकती हैं इसे लेकर उनकी इस हफ्ते लताड़ लग सकती है ।
आज की रात होगी खास
खबरें हैं कि इस हफ्ते कोई भी कंटेस्टेंट घर से बाहर नहीं होगा, लेकिन सलमान का गुस्सा और सच सामने लाने का तरीका ही वीकेंड वार का सबसे बड़ा ट्विस्ट होता है।
स्टार्स से सजा है घर
बिग बॉस 19 का घर इस बार भी चर्चित नामों से भरा है। अश्नूर कौर, जीशान कादरी, तान्या मित्तल, नगमा मिराजकर, अवेज दरबार, नेहल चुडासमा, अभिषेक बजाज, बसीर अली, गौरव खन्ना, नतालिया जानोसजेक, प्रणित मोरे, फरहाना भट्ट, नीलम गिरी, कुनिका सुदानंद, अमाल मलिक और मृदुल तिवारी बहरहाल वीकेंड के वार को लेकर दर्शक बेहद एक्साइटेड हैं।
Keywords:- Bigg Boss 19, Bigg Boss 19 Weekend Vaar, Bigg Boss 19 Eviction, Salman Khan Bigg Boss 19, Bigg Boss 19 Elimination

