बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए के दो बड़े दल भाजपा और जेडीयू लगभग लगभग अपने सीटों का बंटवारा कर चुके हैं। एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार 100 से 105 सीट पर दोनों दल चुनाव लड़ सकते हैं। अन्य घटक दलों में भी सहमति है लेकिन चिराग पासवान को लेकर अभी भी टेंशन बना हुआ है। चिराग 40 सीट मांग रहे हैं, जबकि समीकरण 20 से 25 सीट का बन रहा है।
इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार NDA (नेशनल डेमोक्रेटिक एलायंस) गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत अंतिम चरण में है। BJP और जनता दल (यूनाइटेड) के बीच लगभग सहमति बन गई है। खबर है कि दोनों पार्टियां 243 सीटों में से 100 से 105 सीटों पर चुनाव लड़ सकती हैं।
चिराग पासवान की पार्टी LJP (R) 40 सीटें मांग रही है, लेकिन उसे लगभग 20से 25 सीटें मिल सकती हैं। बाकी सीटें जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी RLM (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) को दी जा सकती हैं। अगर मुकेश सहनी की पार्टी VIP (विकासशील इंसान पार्टी), जो अभी RJD-कांग्रेस के महागठबंधन के साथ है, पाला बदलती है तो समीकरण बदल सकते हैं।
2020 के विधानसभा चुनावों में जेडीयू ने 115 सीटों पर चुनाव लड़ा था और BJP ने 110 सीटों पर। उस समय VIP, जो NDA का हिस्सा थी, ने 11 सीटों पर चुनाव लड़ा था और HAM (S) ने 7 सीटों पर। LJP ने अकेले 135 सीटों पर चुनाव लड़ा था। भाजपा जेडीयू से ज्यादा सीटें जीतकर आई थी। BJP को 74 सीटें मिली थीं, जबकि जेडीयू को 43 सीटों पर हीं जीत मिली थी।
पिछली बार जेडीयू का प्रदर्शन LJP के कारण खराब रहा था। पार्टी के पास अभी भी बिहार के लगभग 10% वोट हैं, खासकर EBC (एक्सट्रीमली बैकवर्ड क्लासेस) में। इस बार भी नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जा रहा है। उन्हें फिर से मुख्यमंत्री बनाने पर ध्यान दिया जा रहा है।
सीटों के बंटवारे को लेकर BJP और JD(U) के बीच लगभग सहमति बन गई है। LJP (R) को लेकर कुछ मतभेद हैं। एक वरिष्ठ BJP नेता ने कहा, ‘वे 40 सीटें मांग रहे हैं, जो उनकी क्षमता से कहीं ज्यादा है। उनके पास 5 सांसद हैं और इसका सम्मान किया जाएगा,लेकिन सही आंकड़ा 20 के करीब है। हमें कुशवाहा और मांझी को भी समायोजित करना है और कुछ नए लोग भी आ सकते हैं। इसका मतलब है कि BJP, LJP (R) को उसकी मांग से कम सीटें देना चाहती है। BJP को अन्य छोटे दलों को भी सीटें देनी हैं।
लोजपा रामविलास पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया था, उसने सभी 5 सीटें जीती थीं और 6% से ज्यादा वोट हासिल किए थे। उसने अपने निर्वाचन क्षेत्रों के 30 में से 29 विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त हासिल की थी।
2020 के विधानसभा चुनावों में LJP ने 135 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन उसे सिर्फ एक सीट मिली थी। हालांकि, JD(U) के खिलाफ उम्मीदवार उतारने से NDA को नुकसान हुआ था। 64 सीटों पर जहां LJP तीसरे या उससे निचले स्थान पर रही, उसने विजेता के अंतर से ज्यादा वोट हासिल किए थे। इनमें से 27 सीटों पर JD(U) को सीधा नुकसान हुआ था, जहां वह दूसरे स्थान पर रही थी।
चिराग पासवान ने हाल ही में नीतीश कुमार सरकार के कानून-व्यवस्था की आलोचना की थी। पासवान ने राज्य की राजनीति में लौटने की बात कही थी। यह कयास लगाए जा रहे हैं कि यह सब गठबंधन पर ज्यादा सीटों के लिए दबाव बनाने के लिए किया जा रहा था।
Keyword- Elections In Bihar, Election, Bihar Assembly, Political Party, Nda, Chirag Paswan, Ljp Ram Vilas, Bjp

