- Advertisement -

आलिया भट्ट ने घर की वीडियो शेयर करने वालों को खूब लताड़ा, बोलीं- ये सुरक्षा का मुद्दा है!

मॉडर्न डिज़ाइन और शानदार इंटीरियर से सजे इस घर की झलक ने लोगों का ध्यान तो खींचा, लेकिन इसने आलिया भट्ट को बेहद नाराज़ कर दिया।

3 Min Read

सोचिए, आप अपने सपनों का घर बना रहे हों और अचानक उसकी झलक पूरी दुनिया के सामने सोशल मीडिया पर वायरल हो जाए वो भी आपकी अनुमति के बिना। कुछ ऐसा ही हुआ है रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ। हाल ही में एक सोशल मीडिया यूजर ने उनके डबल डुप्लेक्स घर का एक वीडियो पोस्ट कर दिया फिर क्या था देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया, जिसमें हर फ्लोर पर बने हैंगिंग गार्डन, बड़ी बालकनियाँ और कांच की खिड़कियाँ-दरवाज़े साफ़ दिख रहे थे।

- Advertisement -
Ad image

मॉडर्न डिज़ाइन और शानदार इंटीरियर से सजे इस घर की झलक ने लोगों का ध्यान तो खींचा, लेकिन इसने आलिया भट्ट को बेहद नाराज़ कर दिया।

अब आलिया ने इंस्टाग्राम पर लंबा पोस्ट लिखते हुए अपनी नाराज़गी जताई। उन्होंने लिखा, “मुंबई जैसे शहर में जगह सीमित होती है और कई बार आपकी खिड़की से नज़ारा किसी और के घर का हो सकता है। लेकिन इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि कोई निजी घरों की वीडियो बनाए और उसे ऑनलाइन डाल दे। हमारे घर का जो अभी निर्माणाधीन है वीडियो हमारी जानकारी या अनुमति के बिना रिकॉर्ड किया गया और कई प्रकाशनों द्वारा साझा किया गया है।

- Advertisement -
Ad image

यह हमारी निजता का उल्लंघन है और गंभीर सुरक्षा का विषय भी। किसी के व्यक्तिगत स्थान की तस्वीरें या वीडियो बिना अनुमति साझा करना ‘कंटेंट’ नहीं, बल्कि उल्लंघन है। इसे कभी सामान्य नहीं किया जाना चाहिए।

सोचकर देखिए, क्या आप बर्दाश्त करेंगे कि आपके घर के अंदर की वीडियो बिना आपकी जानकारी के सार्वजनिक रूप से साझा हो? हममें से कोई भी नहीं करेगा। इसलिए मेरी विनम्र अपील है कि यदि आपको ऐसा कोई कंटेंट मिले तो कृपया उसे आगे न बढ़ाएँ और न ही साझा करें। और मीडिया के उन मित्रों से मेरा अनुरोध है कि इस तरह की तस्वीरें व वीडियो तुरंत हटाएँ।” धन्यवाद

आलिया भट्ट का ये देख यही लगता है कि वह अपने सपनों के आशियाने की तस्वीर से काफी दुखी और नाराज हैं।

Keywords: Alia Bhatt Home, Alia Bhatt Home Video Viral, Alia And Ranbir Kapoor, Ranbir- Alia Bhatt House , Bollywood News

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू