अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार टैरिफ बम फोड़ रहे हैं, लेकिन अब वे इससे दो कदम आगे बढ़ते हुए भारत को नोटिस जारी कर दिया है। अमेरिकी प्रशासन द्वारा भारत के विरुद्ध रूसी तेल खरीद पर 25% टैरिफ लगाने का नोटिस जारी किया है। रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका द्वारा जुर्माने के तौर पर लगाया गया यह टैरिफ 27 अगस्त से लागू हो जाएगा।
अमेरिकी सरकार ने भारत से आयातित वस्तुओं( imported goods)पर अतिरिक्त 25% टैरिफ लागू करने का नोटिस जारी किया है। यह नया टैरिफ 27 अगस्त को पूर्वी डेलाइट समयानुसार 12 बजकर एक मिनट पर प्रभावी हो जाएगा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में कहा कि भारत आर्थिक दबावों के बावजूद अपनी लचीलापन और ताकत बढ़ाएगा।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ने आधिकारिक तौर पर भारत से होने वाले आयात पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने के संबंध में एक नोटिस जारी कर दिया। जुर्माने के तौर पर लगाया गया यह टैरिफ 27 अगस्त को 12:01 बजे (EST) पर लागू हो जाएगा। होमलैंड सिक्योरिटी विभाग द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि नए टैरिफ रूसी संघ की सरकार द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका को धमकियों के जवाब में थे और भारत को उस नीति के हिस्से के रूप में टारगेट किया जा रहा है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी कच्चे तेल खरीदने के लिए भारत पर 25 प्रतिशत का अतिरिक्त टैरिफ लगाया है। इससे पहले व्यापार घाटे का हवाला देकर भारत पर पहले ही 25 प्रतिशत का टैरिफ लगाया गया था। यानी कुल मिलाकर भारतीय वस्तुओं पर टैरिफ 50 प्रतिशत तक बढ़ा दिया गया है। इसके बाद से नई दिल्ली और वाशिंगटन के बीच संबंधों में गिरावट आ रही है।
रूसी तेल खरीदने पर जुर्माने के तौर पर 25 प्रतिशत का अमेरिकी टैरिफ लागू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (25 अगस्त) को कहा था कि भारत आर्थिक दबाव का सामना करेगा क्योंकि वह अपनी लचीलापन जारी रखेगा।
अहमदाबाद में एक सार्वजनिक रैली में उन्होंने कहा था कि चाहे कितना भी दबाव आए, हम इसे झेलने की अपनी ताकत बढ़ाते रहेंगे। प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि उनकी सरकार छोटे उद्यमियों, किसानों और पशुपालकों को कभी नुकसान नहीं पहुंचने देगी। अमेरिकी टैरिफ पर कटाक्ष करते हुए पीएम मोदी ने कहा था, आज दुनिया में आर्थिक स्वार्थ वाली राजनीति है।
पीएम मोदी ने कहा, अहमदाबाद की धरती से मैं आपको बताना चाहता हूं, गांधी की धरती से वादा करता हूं कि छोटे उद्यमियों, दुकानदारों, किसानों और पशुपालकों के हित मोदी के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। दबाव कितना ही क्यों ना आए, हम झेलने की अपनी ताकत बढ़ाएंगे।
Keywords – US Tariffs, US President, Trump, India, Tariff

