संगीत जगत का चर्चित नाम अमाल मलिक बिग बॉस 19 में 16वें कंटेस्टेंट के रुप में घर में जा चुके हैं। अमाल ने बिग-बॉस-19 के स्टेज पर सलमान खान से अपने डिप्रेशन को लेकर बात की। दरअसल अमाल तब सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने परिवार के खिलाफ बयान दिया था। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये अपने डिप्रेशन के बारे में बताया था।
10वीं के बाद शुरू किया करियर
अमाल मलिक, डब्बू मलिक के बड़े बेटे हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत सलमान खान की फिल्म ‘जय हो’ से की थी। उन्होंने फिल्म के 3 गाने कंपोज किए थे। वे फिल्म ‘एमएस धोनी: दि अनटोल्ड स्टोरी’ के खूबसूरत गाने कंपोज करने के बाद लोकप्रिय हुए थे। उन्होंने 8 साल की उम्र से संगीत की तालीम लेनी शुरू कर दी थी। अमाल ने ट्रिनिटी कॉलेज ऑफ म्यूजिक से संगीत की पढ़ाई की थी। वे भारतीय शास्त्रीय संगीत में भी कुशल हैं। उन्होंने 10वीं करने के बाद अपने करियर की शुरुआत कर दी थी।
कई फिल्मों के गाने किए कंपोज
2014 में म्यूजिक कंपोजकर के रूप में अमाल मलिक ने अपना करियर शुरू किया। उन्होंने सलमान खान की फिल्म ‘जय हो’ के लिए 3 गाने और ‘खूबसूरत’ के लिए एक गाना कंपोज किया। उन्होंने 2017 में ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ के लिए दो गाने रचे, जिनमें से उन्होंने श्रेया घोषाल के साथ ‘आशिक सरेंडर हुआ’ गया। अमाल मलिक ने ‘नूर’ के सभी गाने कंपोज किए और तुलसी कुमार के साथ एक गाना भी गाया। वे ‘गोलमाल अगेन’ के लिए दो गाने और ‘मुबारकां’ के लिए दो कंपोज कर चुके हैं। अमाल मलिक ने ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ के लिए भी एक गाना तैयार किया, जिसके लिए उन्हें 2019 में IIFA का बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर का पुरस्कार मिला।
Keywords:- Bb-19, Bigg Boss 19, Amaal Malik’s Entry In Bb19, Music Composer Amaal Malik

