- Advertisement -

BIGG BOSS-19 शुरुआत में ही बना फिनाले मोमेंट, शहबाज बदेशा को हरा मृदुल तिवारी बने 15वें कंटेस्टेंट

‘बिग बॉस 19’ का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। आज से bb का 19वां सीजन जियो हॉट स्टार और कलर्स पर शुरु हो गया है। 15वें कंटेस्टेंट एनाउंसमेंट से पहले ही फिनाले मोमेंट बन गया था।

4 Min Read

बिग बॉस ने 15वें कंटेस्टेंट को दर्शकों के वोट के जरिये चुना गया है। मृदुल तिवारी और शहबाज बदेशा ने अपनी दावेदारी पेश की। शहबाज बदेशा, शहनाज गिल के भाई हैं। मृदुल तिवारी इंटरनेट के बड़े स्टार हैं। उनकी पहुंच करोड़ों लोगों तक है। 15वें कंटेस्टेंट के अनाउंसमेंट के वक्त फिनाले मोमेंट बन गया, जब सलमान खान ने 15वें कंटेस्टेंट का ऐलान किया। शहबाज बदेशा को हराकर मृदुल तिवारी 15वें कंटेस्टेंट बने।

- Advertisement -
Ad image

बिग बॉस ने 15वें कंटेस्टेंट को दर्शकों के वोट के जरिये आखिरकार चुन लिया। मृदुल तिवारी और शहबाज बदेशा ने अपनी दावेदारी पेश की थी… शहबाज बदेशा, शहनाज गिल के भाई हैं। मृदुल तिवारी इंटरनेट के बड़े स्टार हैं। जिनके यूट्यूब पर 10.8 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। सोशल मीडिया पर अपनी कॉमेडी वीडियोज़ से पहचान बनाने वाले मृदुल तिवारी ने 15वें कंटेस्टेंट के तौर पर घऱ में एंट्री की।15वें कंटेस्टेंट के एनाउंसमेंट से पहले ही फिनाले मोमेंट बन गया था… जब सलमान ने शहबाज बदेशा को हरा मृदुल तिवारी बने 15वें कंटेस्टेंट

कौन हैं 15वें कंटेस्टेंट मृदुल तिवारी?

मृदुल तिवारी एक फेमस यूट्यूबर और सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर हैं। उनका यूट्यूब चैनल ‘The MriDul’ कॉमेडी और एंटरटेनमेंट वीडियोज के लिए जाना जाता है। इस चैनल के 10.8 मिलियन (यानी 1.08 करोड़ से ज्यादा) सब्सक्राइबर हैं। सिर्फ यूट्यूब ही नहीं, बल्कि इंस्टाग्राम पर भी उनके 37.3 लाख फॉलोअर्स हैं। उनकी ज्यादातर वीडियो कॉमेडी, स्कूल लाइफ, फैमिली रिलेटेड और यंगस्टर लाइफस्टाइल पर आधारित होती हैं।

- Advertisement -
Ad image

कब और कहां हुआ था जन्म?

मृदुल तिवारी का जन्म साल 2000 में उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में हुआ। बेहद साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले मृदुल ने बहुत कम उम्र में अपनी पहचान बनाई। फिलहाल वो नोएडा में अपने परिवार के साथ रहते हैं और यहीं से अपना यूट्यूब चैनल मैनेज करते हैं।

कैसे मिली सफलता?

मृदुल तिवारी की सफलता की शुरुआत साल 2019 से हुई थी। उस समय उन्होंने अपनी एक वीडियो ‘स्कूल लाइफ’ बनाई थी, जो अचानक सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस वीडियो की वजह से उन्हें पहचान मिली और उन्होंने लगातार कॉमेडी से जुड़ी वीडियोज बनाना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे उनकी वीडियोज लाखों-करोड़ों लोगों तक पहुंची और वो यूट्यूब पर बड़ी पर्सनैलिटी बन गए।

हर महीने कितनी कमाई करते हैं मृदुल?

फैंस अक्सर जानना चाहते हैं कि यूट्यूब स्टार्स कितनी कमाई करते हैं। मृदुल तिवारी की कुल नेटवर्थ की सटीक जानकारी तो उपलब्ध नहीं है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वो अपने यूट्यूब चैनल और इंस्टाग्राम से ब्रांड प्रमोशन और वीडियो स्पॉन्सरशिप के जरिए हर महीने 80 से 90 हजार रुपये तक कमाते हैं।

बिग बॉस 19 में एंट्री कैसे मिलेगी?

बिग बॉस 19 में मृदुल तिवारी की एंट्री पूरी तरह से फैंस पर निर्भर रही। शो के मेकर्स ने साफ कर दिया था कि दर्शक ही वोटिंग करके ये तय करेंगे कि मृदुल तिवारी या शहबाज बदेशा में से किसे बिग बॉस के घर में जगह मिलेगी। जहां तक बात है शहबाज बदेशा की, तो वो पहले भी बिग बॉस 13 में नजर आ चुके हैं, जहां वो अपनी बहन शहनाज गिल को सपोर्ट करने पहुंचे थे और अपने मजेदार अंदाज से लोगों का दिल जीत लिया था। हालांकि दर्शकों ने मृदुल तिवारी को सपोर्ट किया और उन्हें घर के अंदर तक पहुंचा दिया है। खैर देखना दिलचस्प होगा कि मृदुल घर में अपना सिक्का जमा पाते हैं या नहीं।

KeywordsBB-19, Bigg Boss 19, Mridul Tiwari, Salman Khan, Shahbaz Badesha, The Mridul, Comedy Videos, Instagram Followers, Viral Videos, Bb19 Updates

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू