- Advertisement -

कृति सेनन का तंज: महिला प्रधान फिल्मों को बड़ा बजट देने से कतराते हैं निर्माता

इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद अभिनय की दुनिया में कदम रखने वाली कृति सेनन आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने करियर में बहुत कम समय में ऊँचाइयाँ हासिल की हैं।

4 Min Read

इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद अभिनय की दुनिया में कदम रखने वाली कृति सेनन आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने करियर में बहुत कम समय में ऊँचाइयाँ हासिल की हैं। कृति बताती हैं कि फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाना उनके लिए आसान नहीं था, लेकिन लगातार मेहनत और खुद पर विश्वास ने उन्हें यहाँ तक पहुँचाया। अब तो उन्होंने दो पत्ती फिल्म से प्रोडक्शन शुरू भी कर दिया है , लेकिन बहुत मेहनत के बाद उन्हें ये सब हासिल हुआ । अब अभिनेत्री ने बॉलीवुड में संघर्षों को लेकर कुछ ऐसा कहा है जिसे हर युवा को सुनना चाहिए ।

- Advertisement -
Ad image

“राह मुश्किल होती है”

हाल में ही कृति सेनन सीएनएन-न्यूज़18 के एक कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस मौके पर उन्होंने युवाओं को खास संदेश दिया। कृति ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में कोई शॉर्टकट नहीं है। यहाँ सफलता पाने के लिए जुनून और कड़ी मेहनत ज़रूरी है। उन्होंने साफ कहा “कुछ भी आसानी से नहीं मिलता, इसलिए हार मत मानो।” उन्होंने आगे बताया कि जिनका फिल्मी परिवार से रिश्ता नहीं है, उनके लिए राह और मुश्किल होती है। नए कलाकारों को अक्सर यह सुनना पड़ता है कि वे बहुत छोटे हैं, लंबे हैं, पतले हैं या उनमें कुछ कमी है।

लेकिन कृति का कहना है “दूसरे लोग आपको कमज़ोरियाँ बताएँगे, लेकिन खुद पर भरोसा करना आपके हाथ में है।” कृति ने यह भी कहा कि सफलता पाने में समय लगता है। कभी-कभी इंतज़ार इसलिए लंबा होता है क्योंकि हमें खुद को और बेहतर बनाने का मौका चाहिए होता है। उनका संदेश था “सही समय पर सब होगा, बस आपको तैयार रहना है और मेहनत जारी रखनी है।”

- Advertisement -
Ad image

बॉलीवुड में जेंडर पे गैप पर कसा तंज

सेनन ने आगे बॉलीवुड में जेंडर पे गैप पर कहा , “बाकी सभी उद्योगों को देखें तो मुझे समझ नहीं आता कि फिल्म इंडस्ट्री में वेतन असमानता क्यों है। किसी भी तरह की भूमिका या काम के लिए यह मायने नहीं रखना चाहिए कि आप पुरुष हैं या महिला, मेहनताना तो बराबर होना चाहिए। फिल्मों में इस मुद्दे पर बहुत लंबे समय से चर्चा हो रही है और यकीन मानिए, यह हमें सबसे ज़्यादा चुभता है।

कृति ने आगे कहा, “अगर फिल्म महिला प्रधान भी हो, तो उसका बजट अक्सर उतना बड़ा नहीं रखा जाता जितना किसी पुरुष प्रधान फिल्म का होता है। निर्माता डरते हैं कि उन्हें उतनी कमाई वापस नहीं मिलेगी। यही वजह है कि महिला-केंद्रित फिल्में कम पैसा कमा पाती हैं और फिर कहा जाता है कि पुरुष कलाकार की फीस ज़्यादा और महिला कलाकार की कम क्यों है।”

कृति सेनन का सफ़र भी इसी बात का उदाहरण है। एक्ट्रेस बनने के बाद अब वह प्रोडक्शन में भी कदम रख चुकी हैं। फिलहाल वह आनंद एल. राय की फिल्म तेरे इश्क में की शूटिंग कर रही हैं और जल्द ही होमी अदजानिया की कॉकटेल 2 में भी नज़र आएंगी।

Keywords: Kriti Sanon, Bollywood Gender Pay Gap, Kriti Sanon Speech, Bollywood Pay Parity

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू