प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गया में हैं उन्होंने आज कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है। गया में अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने एक बार फिर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ आसिम मुनीर को सख्त संदेश दिया है। पीएम मोदी ने शुक्रवार को बिहार के गया में कहा भारत में हमला करके कोई भी आतंकवादी बच नहीं पाया। पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा, ”जब किसी दुश्मन ने भारत को चुनौती दी है, बिहार देश का ढाल बनाकर खड़ा रहा है। बिहार की धरती पर लिया गया संकल्प कभी खाली नहीं जाता। जब पहलगाम में आतंकी हमला हुआ, हमारे निर्दोष नागरिकों को धर्म पूछकर मारा गया, मैंने बिहार की इसी धरती से आतंकवादियों को मिट्टी में मिलाने की बात कही थी आज दुनिया देख रही है, बिहार की धरती से लिया गया वो संकल्प पूरा हो चुका है।”
‘पाक की कोई मिसाइल हमें नुकसान नहीं पहुंचा पाई’
प्रधानमंत्री ने कहा, ”पाकिस्तान की एक भी मिसाइल हमें नुकसान नहीं पहुंचा पाई। ऑपरेशन सिंदूर ने भारत की रक्षा नीति की नई लकीर खींच दी है। भारत में आतंकवादी भेजकर हमले कराकर कोई बच नहीं सकेगा। आतंकवादी चाहे पाताल में ही क्यों न छिप जाएं, भारत की मिसाइलें उन्हें दफन करके रहेंगी।”
जरूरतमंदों को घर दिलाना मेरा संकल्प – पीएम मोदी
PM ने कहा, ”मेरा एक बड़ा संकल्प है। जब तक हर जरूरतमंद को पक्का घर नहीं मिल जाता, मैं चैन से नहीं बैठूंगा। पिछले 11 साल में 4 करोड़ से ज्यादा गरीब लोगों को पक्के घर बनाकर दे दिए गए। बिहार में भी पक्के घर बनाए गए। गया में 2 लाख लोगों को पक्का घर दिया गया।”
प्रधानमंत्री ने किया 12 हजार करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
पीएम ने कहा, ”आज ही गया जी की पावन भूमि से एक ही दिन में 12 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। इसमें ऊर्जा, स्वास्थ्य और शहरी विकास से जुड़े कई बड़े प्रोजेक्ट हैं। इनसे बिहार के उद्योगों को ताकत मिलेगी और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी बनेंगे. इन परियोजनाओं के लिए बिहार के लोगों को बधाई देता हूं।”
Keywords :– PM Modi’s Strong Message To Pak, India’s Missiles Will Remain Buried

