- Advertisement -

गाजा तैयार अब नेतन्याहू का इंतजार,क्या रुक जाएगा युद्ध? हमास ने सीजफायर के समझौते पर दी सहमति

गाजा में युद्धविराम की संभावना,हमास ने मिस्र और कतर द्वारा पेश किए गए नए युद्धविराम प्रस्ताव को किया स्वीकार

5 Min Read

लगभग दो वर्षों से जारी गाजा संघर्ष के बीच एक बड़ी खबर आ रही है। युद्धविराम की संभावनाएं मजबूत होते जा रही है। फिलिस्तीनी संगठन हमास ने मिस्र और कतर द्वारा पेश किए गए नए युद्धविराम प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। .मिस्र और कतर अमेरिका के समर्थन से इजरायल और गाजा के बीच स्थायी संघर्ष विराम के लिए मध्यस्थता कर रहे हैं। प्रस्ताव के तहत 60 दिनों के लिए संघर्ष विराम रहेगा और बंधकों को आदान-प्रदान किया जाएगा।

- Advertisement -
Ad image

दुनिया में इस समय दो मार्चों पर बड़े पैमाने का युद्ध चल रहा है। एक तरफ रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है तो दूसरी तरफ इजरायल ने हमास के खिलाफ युद्ध छेड़ रखा है। जिसका खामियाजा गाजा की आम जनता भुगत रही है। दोनों ही जंग को रोकने की पुरजोर कोशिश भी चल रही है। इस बीच इजारयल-गाजा मोर्चे से एक बड़ी खबर सामने आई है।22 महीने से अधिक समय से चले आ रहे इस युद्ध को समाप्त करने के लिए ताजा राजनयिक प्रयास के बाद हमास ने गाजा के लिए एक नए युद्धविराम प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। न्यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार हमास के एक सीनियर मेंबर ने सोमवार 18 अगस्त को इसकी जानकारी दी है।

मध्यस्थों (mediators) से सीजफायर का नया प्रस्ताव मिलने के बाद हमास ने कहा कि वह बातचीत के लिए तैयार है। हमास के वरिष्ठ अधिकारी बासेम नईम ने फेसबुक पर कहा,आंदोलन ने मध्यस्थों के नए प्रस्ताव पर सहमति जताते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है। हम अल्लाह से हमारे लोगों पर इस युद्ध की आग को बुझाने की प्रार्थना करते हैं। इससे पहले हमास के एक सूत्र ने एएफपी को बताया कि समूह ने बिना किसी संशोधन के अनुरोध के प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है।

- Advertisement -
Ad image

मिस्र ने कहा कि उसने और कतर ने इजराइल को नया प्रस्ताव भेजा है। हालांकि इजरायल इस प्रस्ताव को स्वीकार करेगा या नहीं, इसको लेकर अभी तक उसने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

मिस्र की सरकार से जुड़े मीडिया आउटलेट अल-काहेरा की एक रिपोर्ट के अनुसार, समझौते के तहत 60-दिन का सीजफायर लागू किया जाएगा। इस दौरान इजरायल गाजा में कोई हमला नहीं करेगा। गाजा में रखे गए इजरायली बंधकों में कुछ को रिहा किया जाएगा और बदले में फिलिस्तीनी कैदियों को छोड़ा जाएगा।

एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार युद्ध की शुरुआत करने वाले हमास ने जब अक्टूबर 2023 में हमला किया था तो उस दौरान उसने कुल 251 लोगों को बंधक बनाया था। इसमें से 49 अभी भी गाजा में बंद हैं, जिनमें से 27 इजरायली सेना के अनुसार मारे गए हैं।

सीजफायर का यह प्रस्ताव उस समय आया है जब इजरायल की सुरक्षा कैबिनेट ने गाजा शहर और आसपास के शरणार्थी शिविरों पर कब्जा करने की योजना को मंजूरी दे दी है। इसने केवल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आक्रोश नहीं भड़काया है, बल्कि इजरायल के अंदर भी इसका विरोध हो रहा है।

द गार्डियन की रिपोर्ट के अनुसार मध्यस्थ देश द्वारा यह प्रस्ताव सोमवार को इजरायल के सामने पेश किए जाने की उम्मीद थी। हालांकि नेतन्याहू ने कहा है कि इजरायल को अब कोई आंशिक डील करने में कोई दिलचस्पी नहीं है। उन्होंने कहा कि वह युद्ध समाप्त करने के लिए तभी सहमत होंगे जब हमास एक ही बार में सभी बंधकों को रिहा कर देगा, हथियार त्याग देगा और गाजा के विसैन्यीकरण (demilitarization )की अनुमति देगा।

अब सबकी नजर इस बात पर है कि नेतन्याहू इस प्रस्ताव को स्वीकार करते हैं या नहीं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा है कि हम शेष बंधकों की वापसी तभी देखेंगे जब हमास का सामना किया जाएगा और उसे नष्ट कर दिया जाएगा। जितनी जल्दी यह होगा, सफलता की संभावना उतनी ही बेहतर होगी।

अभी तो यही दिख रहा है कि नेतन्याहू को गाजा में हमास के खिलाफ जंग में ट्रंप का पूरा साथ मिल रहा है। हालांकि नेतन्याहू पर इजरायल के अंदर ही दबाव बढ़ रहा है। इजरायल के अंदर हो रहे विरोध प्रदर्शनों के जवाब में नेतन्याहू ने इसमें भाग लेने वालों पर हमास का साथ देने का आरोप लगाया।

KeywordsGaza, Hamas, Palestine, Israel Gaza Border Tensions

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू