देश के तमाम राज्यों में मूसलधार बारिश हो रही है। जिससे जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। देश की राजधानी दिल्ली में भी बारिश जारी है। रविवार शाम को हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से एक लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। यह मंगलवार तक दिल्ली आएगा। आशंका है कि इतनी मात्रा में पानी आने की वजह से यमुना उफान पर आ सकती है। ऐसे में दिल्ली अलर्ट मोड पर आ गई है। यमुना खादर और निचले इलाकों से प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने को कह रहा है।
दिल्ली में एक बार फिर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में लाखों क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद दिल्ली में यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है और एडवाइजरी जारी की गई है।
सरकार द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, 17 अगस्त 2025 को दोपहर 1 बजे हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी और ऊपरी यमुना जलग्रहण क्षेत्र में भारी बारिश को देखते हुए यह आशंका जताई जा रही है कि दिल्ली रेलवे ब्रिज पर 19 अगस्त की रात करीब 2 बजे यमुना का जलस्तर 206 मीटर से ऊपर जा सकता है।
मयूर विहार फेज-एक, डीएनडी, पुराना लोहापुल, कश्मीरी गेट किसान बस्ती में झुग्गियां हैं। प्रशासन का कहना है की यहां लोगों से अपील की जा रही है की वे लोग सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं। प्रशासन का कहना है दिल्ली में जब एक लाख क्यूसेक पानी पहुंचेगा तो यमुना का जलस्तर खतरनाक स्तर 205.33 मीटर को पार करके 206 मीटर हो जाएगा।
जब यह स्तर पहुंचेगा तो यमुना के करीबी निचले क्षेत्र यमुना बाजार, मोनिस्ट्री, मजनू टीला में यमुना का पानी पहुंच जाएगा। इस वर्ष पहली बार यमुना का स्तर खतरे के निशान को पार करेगा। दिल्ली पुलिस, पीडब्ल्यूडी, डीडीए, समेत अन्य विभाग सिंचाई विभाग के कंट्रोल रूम में रिपोर्ट करेंगे। बता दे वर्ष 2023 में यमुना का जलस्तर 207 मीटर को पार कर गया था। दिल्ली में बाढ़ आई थी, कई रिहायशी क्षेत्र में यमुना का पानी पहुंच गया था।
keywords:–delhi flood news, delhi flood alert, hathinikund news, Yamuna River,delhi rain news

