- Advertisement -

Renukaswamy murder case: सुप्रीम कोर्ट ने कन्नड़ स्टार दर्शन थूगुदीप को दिया जोरदार झटका! रेनुकास्वामी हत्याकांड में जमानत रद्द

सुप्रीम कोर्ट ने कन्नड़ अभिनेता दर्शन थूगुदीप की रेनुकास्वामी हत्याकांड में मिली हाई कोर्ट की जमानत रद्द करते हुए कहा कि कोई भी आरोपी कानून से ऊपर नहीं है। अदालत ने वीआईपी ट्रीटमेंट पर चेतावनी दी।

6 Min Read

Actor Darshan : कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री, यानी सैंडलवुड, के फेमस एक्टर दर्शन थूगुदीप एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी फिल्में नहीं, बल्कि रेनुकास्वामी हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट का ताजा फैसला है। सुप्रीम कोर्ट ने दर्शन की जमानत रद्द कर दी है, जिसने कर्नाटक हाई कोर्ट के पहले के फैसले को पलट दिया। ये खबर न केवल सैंडलवुड को हिला रही है,बल्कि पूरे देश में चर्चा का विषय बन गई है। आइए, जानते हैं इस सनसनीखेज मामले की पूरी कहानी।

- Advertisement -
Ad image

सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख: “कोई भी कानून से ऊपर नहीं”

सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस आर महादेवन की पीठ ने आज सुबह ये सनसनीखेज फैसला सुनाया। जस्टिस महादेवन ने साफ शब्दों में कहा, “हाई कोर्ट का जमानत देने का फैसला औपचारिक और गलत था। ये मुकदमे को प्रभावित कर सकता है और गवाहों पर दबाव डाल सकता है।” उन्होंने हाई कोर्ट के फैसले को न्यायिक शक्ति का “विकृत” इस्तेमाल करार दिया।

जस्टिस पारदीवाला ने भी इस फैसले की तारीफ करते हुए कहा, “जस्टिस महादेवन का निर्णय गहन और प्रभावशाली है। ये साफ संदेश देता है कि चाहे आरोपी कितना भी बड़ा सितारा हो,कानून सबसे ऊपर है।” सुप्रीम कोर्ट ने ये भी चेतावनी दी कि अगर जेल में दर्शन को वीआईपी ट्रीटमेंट मिला, तो जेल अधीक्षक समेत सभी जिम्मेदार अधिकारियों को निलंबित कर दिया जाएगा।

- Advertisement -
Ad image

जेल में ‘पांच सितारा’ सुविधा पर हंगामा

गौरतलब है कि, इससे पहले दर्शन उस वक्त विवादों में घिर गए थे, जब बेंगलुरु जेल में उनकी तस्वीरें वायरल हुई थीं। इन तस्वीरों में वो कुर्सी पर आराम से बैठकर कॉफी पीते और सिगरेट पकड़े नजर आए। सुप्रीम कोर्ट ने इस पर सख्त नाराजगी जताई और कहा, “जिस दिन हमें पता चला कि आरोपियों को पांच सितारा सुविधा दी जा रही है, उसी दिन कड़ा एक्शन लिया जाएगा। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैलीं और लोगों में गुस्सा भड़क उठा।

क्या है पूरा मामला?

पिछले साल जून में हुए इस हत्याकांड ने पूरे कर्नाटक को झकझोर दिया था। 33 साल के रेनुकास्वामी, जो दर्शन के बड़े प्रशंसक थे, का कथित तौर पर अभिनेता और उनके साथियों ने अपहरण कर लिया था। आरोप है कि रेनुकास्वामी ने दर्शन की करीबी अभिनेत्री पवित्रा गौड़ा पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद दर्शन के कहने पर 8 जून को चित्तरदुर्गा से उनका अपहरण किया गया।

रेनुकास्वामी को बेंगलुरु के एक शेड में ले जाया गया, जहां उन्हें लकड़ी के डंडों से पीटा गया और बिजली के झटके दिए गए। उनकी मौत के बाद, आरोपियों ने उनके शव को आधी रात को एक नाले में फेंक दिया, जो अगले दिन 9 जून को बरामद हुआ। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण “कई चोटों से शॉक हेमरेज” बताया गया। पुलिस ने अपराध स्थल पर खून के धब्बे और अन्यसबूत बरामद किए, जिसके बाद दर्शन, पवित्रा गौड़ा और 15 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया।

रेनुकास्वामी के पिता काशीनाथ शिवनगौदारु ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा, “जब हाई कोर्ट ने दर्शन को जमानत दी थी, हम बहुत परेशान थे। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने साबित कर दिया कि कोई भी कानून से बड़ा नहीं है।रेनुकास्वामी की पत्नी ने भी कहा, “जिसने गलती की, उसे सजा मिलनी चाहिए।”वहीं, दर्शन उस वक्त जनता के निशाने पर आए, जब अप्रैल में पीठ दर्द का हवाला देकर कोर्ट की पेशी से बचने के कुछ घंटों बाद ही वो एक फिल्म की स्क्रीनिंग में नजर आए। इस घटना ने उनके खिलाफ लोगों का गुस्सा और भड़का दिया।

सैंडलवुड में हड़कंप, फैंस में बेचैनी

रेनुकास्वामी हत्याकांड ने कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में तूफान ला दिया है। दर्शन जैसे बड़े सितारे का इस तरह के गंभीर मामले में फंसना उनके फैंस के लिए बड़ा झटका है। सोशल मीडिया पर लोग इस फैसले को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग सुप्रीम कोर्ट के सख्त रवैये की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ दर्शन के समर्थन में बोल रहे हैं।

क्या होगा अगला कदम?

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले ने साफ कर दिया है कि कानून की नजर में सभी बराबर हैं। लेकिन क्या ये मामला यहीं खत्म होगा, या और नए मोड़ आएंगे? क्या दर्शन इस फैसले के खिलाफ कोई नई अपील करेंगे? फिलहाल, सैंडलवुड और दर्शन के फैंस इस सवाल के जवाब का इंतजार कर रहे हैं। आप इस मामले के बारे में क्या सोचते हैं? क्या सुप्रीम कोर्ट का फैसला सही है, या दर्शन को एक और मौका मिलना चाहिए? अपनी राय कमेंट्स में जरूर बताएं।

KeywordsKannada actor, Sandalwood star, Actor Darshan Thoogudeepa, South Indian Movie

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू