- Advertisement -

‘शक्तिमान’ विवाद पर मुकेश खन्ना ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मैंने कभी रणवीर सिंह को लेकर…

सालों से शक्तिमान फिल्म बनने के इंतजार में फैंस आंखें विछाए बैठे हैं, लेकिन उनका इंतजार है कि खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह बताए जा रहे हैं मुकेश खन्ना, जो अब तक शक्तिमान के रोल के लिए किसी को परफेक्ट नहीं मान पाए हैं। यहां तक कि रणवीर सिंह को भी वो मना कर चुके हैं। 

6 Min Read

शक्तिमान, जिसे लेकर 90 के दशक के बच्चों का उत्साह चरम पर रहता था, अब उसके फिल्म का इंतजार लोगों को बेसब्र कर रहा है। लेकिन ये इंतजार है कि खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा  कई बार ये खबर भी आई कि बॉलीवुड के फेमस एक्टर रणवीर सिंह शक्तिमान का रोल प्ले करेंगे, लेकिन ये खबर भी समय के साथ गलत साबित हुई। आखिर क्यों? आइए जानते हैं इसके पीछे की पूरी कहानी, और फिल्म के अब तक नहीं बनने के कारणों को।

- Advertisement -
Ad image

करोड़ों बच्चों की यादों का हिस्सा है ‘शक्तिमान’

90 के दशक में टीवी पर धूम मचाने वाला भारत का पहला सुपरहीरो शक्तिमान सिर्फ एक किरदार नहीं, बल्कि करोड़ों बच्चों की यादों का हिस्सा है। पंडित गंगाधर के रूप में मुकेश खन्ना ने हर घर में साहस, नैतिकता और शक्ति की मिसाल कायम की। लेकिन, बड़े पर्दे पर इस सुपरहीरो की वापसी की खबरें अब रुकावटों के भंवर में फंस गई हैं। आइए, जानते हैं कि शक्तिमान ट्रिलॉजी के साथ क्या हो रहा है और क्यों अटक गया है ये मेगा प्रोजेक्ट।

शक्तिमान की आत्मा को बचाने की जंग

मुकेश खन्ना, जिन्होंने शक्तिमान को जन्म दिया और उसे जीवंत किया, ने हाल ही में खुलासा किया कि प्रस्तावित शक्तिमान फिल्म ट्रिलॉजी तकनीकी कारणों और कास्टिंग विवादों के चलते रुक गई है। एक्टर ने बताया कि सोनी इंटरनेशनल के पास अगले सात साल तक फिल्म बनाने के अधिकार हैं। लेकिन, उन्होंने ये सुनिश्चित किया है कि शक्तिमान के मूल्यों और उसकी आत्मा के साथ कोई समझौता नहीं होगा।

- Advertisement -
Ad image

शक्तिमान को लेकर अपनी बात रखते हुए मुकेश खन्ना ने कहा कि, “आईपीआर अभी भी मेरा है। मैंने लिखित में सुनिश्चित किया है कि शक्तिमान की आत्मा नहीं बदलेगी। अगर वो डिस्को में नाचता दिखे, तो ये शक्तिमान नहीं होगा।”

हालांकि, कास्टिंग को लेकर एक्टर की चिंता गहरी है। सोनी ने वादा तो किया कि वे मुकेश खन्ना से सलाह लेंगे, लेकिन अंतिम फैसला उनका ही होगा। एक्टर का कहना है, “अगर आप मेरी सलाह को नजरअंदाज करेंगे, तो फिर पूछने का मतलब ही क्या?”

रणवीर सिंह को क्यों नहीं दिया मौका?

पिछले कुछ समय से चर्चा थी कि बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह शक्तिमान का किरदार निभा सकते हैं। इस पर मुकेश खन्ना ने खुलासा किया कि रणवीर उनके ऑफिस आए और तीन घंटे तक बातचीत हुई। रणवीर ने इस रोल के लिए खूब उत्साह दिखाया, लेकिन खन्ना को लगा कि वो इस किरदार के लिए उपयुक्त नहीं हैं। उन्होंने कहा कि, “रणवीर अच्छे एक्टर और इंसान हैं, लेकिन मुझे नहीं लगा कि वो शक्तिमान बन सकते हैं। मैं इस बात पर अडिग हूं।”

गौरतलब है कि ये प्रोजेक्ट अभी प्री-प्रोडक्शन में है और कास्टिंग पर सहमति न बन पाने के कारण ठप पड़ा है। मुकेश खन्ना साफ कहते हैं कि वे ऐसे किसी बदलाव को बर्दाश्त नहीं करेंगे जो शक्तिमान की छवि को धूमिल करे।

महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के रास्ते में रोड़े

शक्तिमान की ये फिल्म ट्रिलॉजी कोई छोटा-मोटा प्रोजेक्ट नहीं है। तीन फिल्में, जिनमें प्रत्येक का बजट 150-200 करोड़ रुपये होने की उम्मीद है, इसे भारतीय सिनेमा का एक बड़ा दांव बनाती हैं। लेकिन, तकनीकी और वैचारिक मतभेदों ने इसकी राह मुश्किल कर दी है। खन्ना का कहना है, “आप राम के रोल में रावण जैसा चेहरा नहीं ला सकते। आज के बच्चों को भी शक्तिमान जैसे किरदार की जरूरत है।”

कानूनी लड़ाई की चेतावनी

मुकेश खन्ना इस प्रोजेक्ट को लेकर इतने गंभीर हैं कि वे जरूरत पड़ने पर कानूनी लड़ाई लड़ने को भी तैयार हैं। उनका कहना है कि अगर उनकी शर्तों को नजरअंदाज किया गया, तो वे कोर्ट का रुख करेंगे। उन्होंने ये भी बताया कि शक्तिमान के गाने और म्यूजिक के अधिकार पहले ही किसी और को बेच दिए गए थे, जिसे वे अपनी गलती मानते हैं।

एक टीवी शो से कहीं ज्यादा है शक्तिमान

जानकारी हो कि 1997 से 2005 तक दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाला शक्तिमान भारत का पहला सुपरहीरो शो था। पंडित गंगाधर, एक साधारण फोटोग्राफर, जो गहन साधना और पांच प्राकृतिक तत्वों से शक्ति प्राप्त कर शक्तिमान बनता था, ने बच्चों के दिलों में खास जगह बनाई। वो ताम्राज किलविश जैसे खलनायकों से लड़ता था, लेकिन अपनी असली पहचान छुपाए रखता था। लगभग 450 एपिसोड तक चले इस शो ने न सिर्फ एक्शन, बल्कि नैतिकता और अच्छाई का पाठ भी पढ़ाया।

फिलहाल, शक्तिमान के प्रशंसक इस मेगा ट्रिलॉजी के ऐलान का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन, मुकेश खन्ना की सख्ती और प्रोडक्शन हाउस के साथ मतभेद इस इंतजार को और लंबा कर रहे हैं। क्या शक्तिमान फिर से उसी जादू के साथ लौटेगा? या ये प्रोजेक्ट विवादों में उलझकर रह जाएगा? ये समय ही बताएगा।

KeywordsShaktiman, Bollywood News, Mukesh Khanna

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू