- Advertisement -

तलाक के बाद आत्महत्या करना चाहते थे युजवेंद्र चहल, पहली बार क्रिकेटर ने खोलें कई राज!

चहल ने न सिर्फ अपनी टूटी हुई शादी के कारणों को साझा किया, बल्कि यह भी बताया कि इस दर्दनाक दौर ने उनकी मानसिक स्थिति को किस हद तक प्रभावित किया।

6 Min Read

Yuzvendra Chahal divorce: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने पहली बार अपने और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा के बीच हुए तलाक पर खुलकर बात की है। चहल ने न सिर्फ अपनी टूटी हुई शादी के कारणों को साझा किया, बल्कि यह भी बताया कि इस दर्दनाक दौर ने उनकी मानसिक स्थिति को किस हद तक प्रभावित किया। उन्होंने खुलासा किया कि तलाक के बाद उन्हें “धोखेबाज” तक कहा गया और सोशल मीडिया ट्रोलिंग की वजह से उनकी स्थिति इतनी खराब हो गई थी कि उनके मन में आत्महत्या जैसे विचार आने लगे थे।

- Advertisement -
Ad image

तलाक क्यों हुआ?

चहल ने इन सारे मामलों पर खुलकर बात की और बताया कि उन्होंने और धनश्री ने कई महीनों पहले ही अलग होने का फैसला ले लिया था। हालांकि, उन्होंने इस उम्मीद में उस फैसले को कुछ समय के लिए रोक दिया था, कि शायद सब कुछ ठीक हो जाएगा। उन्हें लगता था कि समय के साथ हालात सुधर सकते हैं और दोनों फिर से एक सुखद जीवन की ओर लौट सकते हैं। मगर हालात नहीं बदले। एक तरफ जहां दोनों अपने-अपने करियर में व्यस्त थे, वहीं दूसरी तरफ रिश्ते में संवाद और समझ की कमी ने दूरियां और तनाव बढ़ा दिए। चहल के अनुसार, शादी एक समझौता होती है, और अगर दोनों पक्षों से बराबर प्रयास न हो, तो वह रिश्ता बिखर जाता है। धीरे-धीरे उन्होंने महसूस किया कि अब साथ रहना मुश्किल है।

क्यों करना चाहते थे आत्महत्या?

राज शामानी के पॉडकास्ट पर बात करते हुए चहल ने बताया कि तलाक के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर “धोखेबाज” और “झूठा” कहकर ट्रोल किया गया। इस आलोचना ने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया। उन्होंने कहा, “मुझे जिंदगी में कभी किसी को धोखा देने की जरूरत नहीं पड़ी। मैं एक वफादार इंसान हूं, जो अपने लोगों की परवाह करता है।” चहल ने यह भी बताया कि लोगों ने बिना सच्चाई जाने उन पर उंगलियां उठाईं और उनकी छवि को खराब किया। उन्होंने दुख जताया कि सोशल मीडिया पर लोग सिर्फ एकतरफा बातों को देखकर निष्कर्ष पर पहुंच जाते हैं, बिना यह जाने कि अंदर की सच्चाई क्या है। यही वजह थी कि उन्होंने खुद को कई बार काफी निराशा और मानसिक पीड़ा में पाया। एक दौर ऐसा आया जब उन्हें आत्महत्या करने का मन हुआ। हालांकि, उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि यह एक अस्थायी मानसिक स्थिति थी जिससे वह धीरे-धीरे बाहर निकलने में सफल रहे।

- Advertisement -
Ad image

आरजे महविश से रिश्ते पर भी दी सफाई

हाल ही में युजवेंद्र चहल का नाम आरजे महविश से जोड़ा गया, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर फिर चर्चाओं और अफवाहों का बाजार गर्म हो गया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए चहल ने कहा, “अगर मैं किसी के साथ देखा गया तो लोग खुद ही उसके मायने निकाल लेंगे। लोग व्यूज़ के लिए कुछ भी लिखते हैं, और अगर आप प्रतिक्रिया देते हैं तो ट्रोलिंग और बढ़ जाती है।” उन्होंने आगे कहा कि उन्हें फर्क नहीं पड़ता कि लोग क्या सोचते हैं, क्योंकि वह अपनी सच्चाई जानते हैं और उनके करीबी भी। “जब मैंने कुछ गलत किया ही नहीं है, तो मैं किसी को सफाई क्यों दूं?” चहल ने दृढ़ता से यह बात कही।

तलाक और एलिमनी का मामला

धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल ने दिसंबर 2020 में शादी की थी। शुरुआत में सब कुछ सामान्य था, लेकिन जल्द ही दोनों के बीच दूरी बढ़ने लगी। काम के बिजी शेड्यूल और व्यक्तिगत प्राथमिकताओं ने उनके रिश्ते को प्रभावित किया। आखिरकार, मार्च 2025 में कोर्ट ने उनका तलाक मंजूर किया, और तय किया कि धनश्री को एलिमनी भी दी जाएगी। चहल ने कोर्ट की प्रक्रिया के दौरान मीडिया से दूरी बनाए रखी और अब जब सब कुछ कानूनी रूप से समाप्त हो चुका है, तब उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ी।

मानसिक संतुलन पर बोलें

चहल की इस खुली बातचीत ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि मानसिक स्वास्थ्य को लेकर समाज में संवेदनशीलता की कितनी आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि एक मजबूत और लोकप्रिय व्यक्ति के पीछे भी कितना दर्द और अकेलापन छिपा हो सकता है। यह बातचीत सिर्फ एक तलाक की कहानी नहीं है, बल्कि यह इस बात का उदाहरण भी है कि भावनात्मक संघर्ष किस हद तक एक इंसान को तोड़ सकता है। बहरहाल अपने ऊपर लगे इल्ज़ाम पर पहली बार युजवेंद्र चहल ने खुलकर बात की है अब देखना दिलचस्प होगा कि इसपर नेटिज़न्स की क्या प्रतिक्रिया आती है?

KeywordsYuzvendra Chahal Wife, Yuzvendra Chahal News, Yuzvendra Chahal Divorce, Chahal And Dhanashree Separation, Yuzvendra Chahal Cheating Allegations, Chahal Suicidal Thoughts

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू