महाराष्ट्र की सियासत में शनिवार का दिन बेहद खास रहा। लंबे समय से जिस तस्वीर को लेकर कयासबाजी चल रही थी वो आज देखने को मिली जब उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे एकसाथ एक मंच पर दिखे। वो भी परिवार के साथ. दोनों नेताओं की ओर से संयुक्त रूप से मराठी विजय रैली आयोजित की गई।
महाराष्ट्र में हिंदी को लेकर जारी विवाद के बीच उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने ‘मराठी एकता’ पर शनिवार को मुंबई के वर्ली सभागार में रैली की। दोनों ने 48 मिनट तक हिंदी-मराठी भाषा विवाद, मुंबई-महाराष्ट्र, भाजपा और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कहा कि तीन भाषा का फॉर्मूला केंद्र से आया। हिंदी से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन इसे थोपा नहीं जाना चाहिए। अगर मराठी के लिए लड़ना गुंडागर्दी तो हम गुंडे हैं।
Mumbai, Maharashtra: At the victory rally, Shiv Sena (UBT) Chief Uddhav Thackeray says, "We have came together to stay together lifetime" pic.twitter.com/3tF0XlAoRI
— IANS (@ians_india) July 5, 2025
उद्धव और राज 20 साल बाद एक मंच पर नजर आए। आखिरी बार 2006 में बाला साहेब ठाकरे की रैली में साथ दिखे थे। उद्धव को शिवसेना का मुखिया बनाने के बाद राज ने अलग पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) बनाई थी। तब दोनों के रिश्ते अच्छे नहीं थे।
Mumbai: Maharashtra Navnirman Sena (MNS) Raj Thackeray says, "Be it Gujarati or anyone else here, must know Marathi, but there is no need to beat people for that if they don’t speak Marathi. But if someone shows useless drama, you must hit below their eardrums. I tell you one… pic.twitter.com/5wJambUuIA
— ANI (@ANI) July 5, 2025
इस दौरान राज ठाकरे ने सबसे पहले संबोधित किया और कहा कि जो बाला साहेब ठाकरे या कोई और नहीं कर पाया, उसे देवेंद्र फडणवीस ने कर दिखाया और हमें एक कर दिया।
#WATCH | Mumbai: Brothers, Uddhav Thackeray and Raj Thackeray share a hug as Shiv Sena (UBT) and Maharashtra Navnirman Sena (MNS) are holding a joint rally as the Maharashtra government scrapped two GRs to introduce Hindi as the third language.
— ANI (@ANI) July 5, 2025
(Source: Shiv Sena-UBT) pic.twitter.com/nSRrZV2cHT
करीब दो दशक बाद, जब अलग-थलग पड़े चचेरे भाई उद्धव और राज ठाकरे वर्ली में अपनी विजय रैली के दौरान एक मंच पर साथ आए, तो शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख ने मनसे के साथ गठबंधन का संकेत देते हुए कहा, “हम साथ रहने के लिए साथ आए हैं।” मनसे प्रमुख ने अपनी भावनाओं को दोहराते हुए कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने वह कर दिखाया है जो बालासाहेब ठाकरे भी करने में विफल रहे।उन्हें और उद्धव को साथ लाना।
यह रैली दोनों पार्टियों के लिए राजनीतिक जीत का प्रतीक है, क्योंकि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दो सरकारी आदेशों को रद्द कर दिया है, जिसमें प्राथमिक विद्यालयों में हिंदी को तीसरी भाषा के रूप में शामिल किया गया था। पहले सरकारी आदेश में कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों के लिए हिंदी को अनिवार्य तीसरी भाषा बनाया गया था, जबकि दूसरे में इसे वैकल्पिक बनाया गया था। सीएम ने तीन-भाषा नीति की फिर से जांच करने के लिए नरेंद्र जाधव समिति के गठन की भी घोषणा की थी।
शुक्रवार को, सीएम फडणवीस ने कहा था कि राज्य में किसी को भी मराठी न जानने के कारण निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए। उनकी यह टिप्पणी एमएनएस कार्यकर्ताओं द्वारा मराठी में बात न करने पर एक दुकानदार पर हमला करने के कुछ ही दिनों बाद आई। अगले दिन, राज्य प्रशासन ने एक और प्रस्ताव जारी किया जिसमें घोषणा की गई कि 3 अक्टूबर को अब हर साल “शास्त्रीय मराठी भाषा दिवस” के रूप में मनाया जाएगा।

