मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर को 100 करोड़ रुपए खर्च कर कायाकल्प किया जाएगा। BMC के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि भी की है। इस परियोजना का उद्देश्य बुनियादी ढांचे में सुधार करना और मंदिर के अनगिनत दैनिक आगंतुकों (Daily visitors) के लिए अनुभव को आसान बनाना है। इस परियोजना का प्रबंधन BMC( मुंबई नगर निगम) के जी नॉर्थ और जी साउथ वार्ड द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा। जिसमें दादर, माहिम, धारावी, वर्ली और लोअर परेल के कुछ हिस्से शामिल होंगे। इसकी पुष्टि करते हुए BMC के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा की इस कार्य में 100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आएगी।
हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, अधिकारी ने कहा, यह पहल गर्भगृह या आंतरिक मंदिर परिसर में कोई संरचनात्मक परिवर्तन किए बिना भक्तों के आवागमन, सुरक्षा और सौंदर्य को बढ़ाएगी। मुंबई मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एमएमआरसी) से अंतिम मंजूरी मिलने तक इस महीने के अंत में परियोजना शुरू होने की उम्मीद है।
🙏 गणपती बाप्पा मोरया 🌺मंगलमूर्ती मोरया 🙏०१/०६/२०२५
— Shri Siddhivinayak Temple (@SVTMumbai) June 30, 2025
🙏Ganapati Bappa Moraya 🌺 Mangalmurti Moraya 🙏01/06/2025 pic.twitter.com/Tag3TyPkbE
पहले चरण में यातायात की भीड़ को कम करने और बाहरी बुनियादी ढांचे को उन्नत करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। सड़क किनारे पार्किंग की अव्यवस्था को कम करने के लिए दो भूमिगत पार्किंग स्थल की योजना बनाई गई है। मंदिर के प्रवेश द्वार को नया रूप दिया जाएगा, जिसमें मुख्य प्रवेश द्वार का पुनर्निर्माण किया जाएगा, जिसे अब सिद्धि द्वार कहा जाएगा। जिसमें जटिल संगमरमर की नक्काशी और एक नई छत होगी। परिसर के चारों ओर फर्श को भी नया रूप दिया जाएगा।
दूसरे चरण में आगंतुकों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी। भीड़ को नियंत्रित करने और प्रवेश को सुव्यवस्थित करने में मदद करने के लिए एक समर्पित सुविधा केंद्र बनाया जाएगा। अतिरिक्त चौकियों के साथ सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। काकासाहेब गाडगिल मार्ग पर ऋद्धि द्वार नामक एक दूसरा प्रवेश द्वार बनाया जाएगा, ताकि यहां तक पहुंचना आसान हो सके।भगवान गणेश की पत्नियों ऋद्धि और सिद्धि के नाम पर बनाए गए ये जुड़वां प्रवेश द्वार, समृद्धि और आध्यात्मिक प्रगति के प्रतीक हैं, इन्हें कार्यक्षमता और प्रतीकात्मकता दोनों को बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
हालांकि, निर्माण की शुरुआत एमएमआरसी की मंजूरी पर निर्भर है, क्योंकि प्रस्तावित भूमिगत पार्किंग सुविधाएं मेट्रो के बुनियादी ढांचे से जुड़ी हुई हैं। रिपोर्ट के अनुसार, बीएमसी अधिकारी ने कहा, हमने संशोधित योजनाओं में एमएमआरसी की प्रतिक्रिया को पहले ही शामिल कर लिया है और अगले 15 से 20 दिनों के भीतर उनकी अंतिम मंजूरी की उम्मीद कर रहे हैं। मंजूरी मिलने के बाद, नागरिक निकाय निविदा प्रक्रिया शुरू करेगा और निष्पादन समयसीमा को अंतिम रूप देगा। पूरी परियोजना आधिकारिक शुरुआत की तारीख से 12 महीने के भीतर पूरी होने वाली है।
Keywords: मुंबई न्यूज़ हिंदी में, सिद्धिविनायक गणपती मंदिर मुंबई, मुंबई नगर निगम, मुंबई मेट्रो

