- Advertisement -

Bigg Boss 19: तान्या मित्तल का प्रेमानंद महाराज के साथ ऐसा सवाल, वायरल वीडियो पर कंटेस्टेंट की हो रही आलोचना

बिग बॉस कंटेस्टेंट तान्या मित्तल का एक वीडियो अब सुर्खियों में है। जहां तान्या मित्तल प्रेमानंद महाराज से ऐसा सवाल करती नज़र आई की वो आलोचकों के निशाने पर आ गईं।

3 Min Read

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और बिग बॉस कंटेस्टेंट तान्या मित्तल घर में एंट्री के साथ ही सुर्खियों में बनी हुई हैं। कुछ लोगों को जहां उनका गेम पंसद आ रहा है वहीं कई लोग उनकी शॉ ऑफ वाली चीजों को लेकर ट्रोल भी कर रहे हैं। हालांकि पिछले 2 हफ्ते से शो के होस्ट का सलमान खान उनका सपोर्ट करते हुए नजर आए। सोशल मीडियो पर अब तान्या का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह प्रेमानंद महाराज के सामने बैठकर उनसे सवाल करते हुए नजर आ रही हैं। चलिए जानते हैं कि आखिर उन्होंने क्या सवाल किया। बावजूद इसके लोगों ने उनकी आलोचना करनी शुरू कर दी है।

- Advertisement -
Ad image

प्रेमानंद महाराज से तान्या का सवाल

‘बिग बॉस 19’ कंटेस्टेंट तान्या मित्तल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं ऐसे में उन्होंने यूपी के मंदिरों से कई कंटेंट बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया। इस दौरान वह वृन्दावन, अयोध्या समेत कई जगहों के मंदिरों में जाती हैं और वहां जाकर संत-महात्माओं से मिलती हैं। अब उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह प्रेमानंद महाराज से मुलाकात करते हुए नजर आ रही हैं। जब तान्या उनके आश्रम पहुंची थी और आध्यात्मिक गुरु से सवाल किया था, “आज खूब नाम है, धन है, सारे सुख हैं पर कठिनाइयों को पार करते-करते मुझे पता ही नहीं चला कि मैं खुद को खो बैठी हूं। मैं दिखा तो रही हूं लेकिन मैं खुश क्यों नहीं हूं महाराज जी?” इस पर महाराज ने जवाब दिया कि खुशी जगत के किसी भोग में नहीं है, किसी भी वस्तु में नहीं है, किसी व्यक्ति में नहीं है।

लोगों ने की तान्या की आलोचना

इस वीडियो के वायरल होने के बाद तान्या आलोचकों के निशाने पर आ गई। वीडियो के कमेंट में एक यूजर ने लिखा, “महाराज ये माया है भेष बदल कर आई है।” एक अन्य ने लिखा कि ये सबसे बड़ी फेकू लड़की है, ‘बिग बॉस’ में समझ आ गया हमें। हालांकि, इन सबके बावजूद कई लोगों को तान्या मित्तल का खेल काफी पसंद आ रहा है।

- Advertisement -
Ad image

Keywords:Tanya Mittal, Bigg Boss 19, Bb House Viral Contestant, Tanya Mittal Premanand Maharaj Video Bigg Boss Latest News, Bigg Boss Weekend Ka Vaar Update

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू