Bigg boss 19: सलमान खान का रियलिटी टीवी शो हर गुजरते दिन के साथ और भी नाटकीय और गंभीर होता जा रहा है। इस बार के वीकेंड का वार की शुरुआत ही सलमान खान ने यह कहकर की कि इस वीकेंड के एपिसोड को उन्हें नहीं, बल्कि एक साइकियाट्रिस्ट को संभालना चाहिए, जिसने एपिसोड के लिए पहले ही धमाकेदार माहौल तैयार कर दिया।
सलमान खान ने घर के सदस्यों को घेरा
सलमान ने सबसे पहले घर में नजर ना आने के लिए मृदुल से सवाल करना शुरू किया। उन्होंने मृदुल के बारे में सबका ओपिनियन पूछा और कहा कि बाहर की दुनिया में सरल होना अच्छा हो सकता है, लेकिन BB हाउस में यह उल्टा पड़ सकता है। जब मृदुल भावुक हो गए, तो सलमान ने उनकी सादगी की तारीफ की और साथ ही उन्हें कुछ अधिक करने की सलाह दी।
इसके बाद सलमान नेहल और तान्या की तरफ बढ़े, उनसे पूछा कि वे दोनों एक-दूसरे को लेकर इतने जुनूनी क्यों हैं। उन्होंने दोनों को सीधे आपस में बात करने का मौका दिया और घर के सदस्यों से कहा कि तान्या अब अधिक दिखाई दे रही हैं। उन्होंने तान्या को रोना बंद करने और विक्टिम कार्ड खेलना छोड़ने के लिए भी कहा।
अभिषेक बजाज और कुनिका सदानंद पर बरसे सलमान
सलमान ने अभिषेक बजाज को डांटना शुरू किया। उन्होंने अमाल मलिक के बीमार होने के बावजूद उन्हें उकसाने के लिए अभिषेक को लताड़ा। सलमान ने पूछा कि अभिषेक ने अमाल के बिस्तर पर बैठकर, खाना खाकर और कटोरी व कांटा बजाकर उन्हें प्रतिक्रिया देने के लिए क्यों उकसाया। सलमान खान ने उन्हें बताया कि उस समय पूरा घर सोच रहा था कि वह गलत कर रहे हैं।
‘सुरसुरी’ घटना पर कुनिका को फटकारा
इसके बाद, सलमान खान ने ‘सुरसुरी’ घटना को स्पष्ट किया। उन्होंने पूरे घर को समझाया कि कुनिका सदानंद ने अमाल की टिप्पणी को ठीक से नहीं समझा, जिससे गलतफहमी पैदा हुई। अमाल ने अभिषेक के बारे में बात की थी, न कि अशनूर कौर के बारे में, जैसा कि दोनों ने सोचा था। इसी गलतफहमी के कारण अमाल और अभिषेक के बीच बड़ी लड़ाई हुई थी।
सलमान ने कुनिका को भी बताया कि बसीर या अमाल किसी पर भी हमला करने के लिए आगे नहीं बढ़े थे, बल्कि अभिषेक ही गुस्से में आगे बढ़े थे। सलमान ने अशनूर को भी डांटा कि उन्होंने एक ऐसी टिप्पणी पर राई का पहाड़ बना दिया जिसका उनसे कोई लेना-देना नहीं था, और कुनिका ने ही यह सब शुरू किया था। अंत में, सलमान खान ने अभिषेक को सलाह दी कि वह बाहरी टिप्पणियों के कारण बहकें नहीं।
जीशान के शो को बकवास कहने पर लताड़ा
जीशान के शो को बकवास कहने पर भड़के सलमान खान ने पूछा कि आप बकवास शो नहीं देखा आपने, क्या आप बकवास शो पर आए हो इस पर जीशान ने कहा मैंने बकवास नहीं बोला। सलमान ने दोबारा जोर देकर कहा कि पने बोला है। इस पर जीशान ने मांफी मांगते हुए कहा इमोशन में निकल गया होगा इंटेंशन नहीं था।
Keywords: Salman Khan Psychiatrist-Scolding, Weekend Ka Vaar, Bigg Boss Latest Episode