- Advertisement -

Bigg Boss 19: तान्या मित्तल ने कुनिका और गौरव खन्ना के रिश्ते पर उठाया सवाल! घर में हुआ बड़ा बवाल

बिग बॉस-19 के घर में ड्रामा रुकने का नाम ही नहीं ले रहा। तान्या मित्तल ने कुनिका सदानंद और गौरव खन्ना के बॉन्ड पर ऐसा तंज कसा कि एक्ट्रेस का गुस्सा फूट पड़ा।

2 Min Read

बिग बॉस 19 के घर में ड्रामा रुकने का नाम ही नहीं ले रहा। लेटेस्ट प्रोमो ने तो सोशल मीडिया पर आग ही लगा दी है। हुआ यूं कि तान्या मित्तल ने कुनिका सदानंद और गौरव खन्ना के बॉन्ड पर ऐसा तंज कसा कि एक्ट्रेस का गुस्सा फूट पड़ा।

- Advertisement -
Ad image

तान्या ने गार्डन में आराम से बैठी कुनिका से कहा “आपका सबसे नज़दीकी रिश्ता तो गौरव खन्ना से है।” बस फिर क्या था! कुनिका आगबबूला हो गईं और बोलीं “ये सब झूठ फैलाया जा रहा है। मुझे मां कहते हो तो उस रिश्ते का रिस्पेक्ट भी करो। और अगर हिम्मत है तो सामने बोलो, पीछे से बातें मत करो।”

गौरव ने लाख समझाने की कोशिश की कि तान्या सिर्फ उनके बीच गलतफहमी डाल रही है, लेकिन कुनिका तो पहले ही भड़क चुकी थीं। उधर, तान्या गार्डन में ज़ीशान और बाकी घरवालों से शेखी बघारती नज़र आईं कि “देखो, मैंने दोनों में झगड़ा करवा दिया”।

- Advertisement -
Ad image

गौरव खन्ना पर क्यों टूट पड़े घरवाले?

वैसे गौरव खन्ना पिछले कुछ दिनों से घरवालों के निशाने पर हैं। अभी कल ही ज़ीशान ने उन पर आरोप लगाया था कि उन्होंने ज़्यादा दाल खा ली और बाकी सबके लिए कुछ नहीं छोड़ा। गौरव ने सफाई दी कि उन्होंने सिर्फ एक कटोरी दाल ली, लेकिन ज़ीशान और आमाल मलिक,बसीर अली जैसे कंटेस्टेंट्स ने मिलकर उन्हें घेर लिया।

यानी इस हफ्ते घर में गौरव बनाम सब घरवाले का माहौल है। ऊपर से गौरव इस हफ्ते नॉमिनेशन में भी हैं। उनके साथ तान्या मित्तल, नीलम गिरी, नतालिया, अभिषेक बजाज और प्रणीत मोरे भी एलिमिनेशन की कतार में खड़े हैं। अब देखना ये है कि तान्या की चालाकी और कुनिका का गुस्सा, बिग बॉस के घर में कौन सा नया धमाका लाएगा।

Keywords :Bigg Boss 19 Fight, Tanya Mittal Vs Kunickaa Sadanand, Gaurav Khanna Bigg Boss Controversy, Bigg Boss 19 Nomination 2025, Bigg Boss Drama Latest Promo

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू