Bigg Boss 19: रियलिटी शो लगातार चर्चा में है कभी घरवालों की लड़ाई की वजह से तो कभी घर के मुद्दों को लेकर। शो के लेटेस्ट एपिसोड में क्या-क्या हुआ आइए जानते हैं। कौन है घर में सेव करने के लिए फरहाना की पहली पसंद, क्यों फरहाना को अशनूर ने कहा इनसिक्योर, अभिषेक ने फरहाना को बुलाया जॉम्बी…
कैप्टेंसी पर बातचीत
फरहाना-जीशान और तान्या से नॉमिनेशन को लेकर बात कर रही हैं इसमें वो किसको बचाएंगी को लेकर बात होती है। इस पर नीलम को बचाने को लेकर जीशान ने फरहाना से कहा, वहीं तान्या ने भी पूछा तो फरहाना ने नेहल को पहली प्रॉयोरिटी बताया। जहां जीशान कहते हैं हमारे वोट तुम्हारे तरफ गए। वहीं तान्या बताती हैं कि गौरव को बनाना चाहती थी। अब तुम्हारी प्रायोरिटी नेहल है।
अमाल-फरहाना
फरहाना ने अमाल को कहा कि वो नेहल को जुबान दे चुकी हैं। वो नेहल को ही बचाएंगी। दूसरी प्रॉयोरिटी तुम फिर बसीर रहेंगे।
फरहाना और नेहल
फरहाना, नेहल को बताती हैं कि जीशान और तान्या से क्या बात हो रही थी। उन्होंने साफ कहा कि तुम पहली प्रॉयोरिटी रहोगी।
अभिषेक ने फरहाना को कहा जॉम्बी
उधर अभिषेक-अशनूर और प्रणीत बैठे है जहां वो फरहाना को जॉम्बी कहते हैं कि फरहाना को जब कोई कहता है ये काम नहीं हुआ है तो वो जॉम्बी बन जाती है। वो एक्टिंग भी करते हैं जिसके बाद वहां मौजूद सारे सदस्य हंसने लगते हैं।
अशनूर और फरहाना की फाइट
नॉमिनेशन के दौरान अशनूर और फरहाना की तीखी बहस हुई जहां उन्होंने कहा कि सही मुद्दों पर आवाज उठाना ये उनकी इनस्क्योरिटी है। कैप्टन बन गई हैं इसलिए उन्हे नहीं कर सकती नॉमिनेट। फरहाना ने अशनूर पर तंज सकते हुए कहा कि इनसिक्योरिटी नहीं है डार्लिंग। इस पर अशनूर ने कहा तुम डरी हुई हो तो फरहाना ने पलटवार करते हुए कहा कि मैं डरती हूं तुमसे।
बीच में कूदे अभिषेक
अशनूर और फरहाना की फाइट में अभिषेक कूद पड़े और कहा स्मार्ट लोगों के पीछे छुपी है फरहाना, खैरात में मिली है कैप्टेंसी। इस पर फरहाना ने कहा मेरी दोस्त ने दी है कैप्टेंसी कर लो जो करना है। वहीं फरहाना ने अशनूर को कहा तुम्हे मेरे नाइट मेयर आते होंगे हालांकि इस पर जवाब देने की बजाय अशनूर जोर जोर से हंसने लगती हैं।
नॉमिनेशन टास्क में 8 सदस्यों की डूबी नैय्या
नीलम ने अभिषेक और नेहल का,जीशान ने कुनिका और नेहल,अशनूर ने अमाल और शहबाज, मृदुल ने तान्या और जीशान,बसीर ने कुनिका और प्रणीत,गौरव ने तान्या और अभिषेक,अभिषेक ने नीलम और अमाल, प्रणीत ने अमाल और नीलम,कुनिका ने जीशान और बसीर, अमाल ने कुनिका और प्रणीत, तान्या ने नेहल और प्रणीत और शहबाज ने अभिषेक और मृदुल का नाम लिया। जहां घर से बेघर होने के लिए 8 सदस्य अशनूर, तान्या, अमाल, नीलम, जीशान,कुनिका, नेहल और प्रणीत नॉमिनेट हुए।
Keywords:- BB 19, Bigg Boss 19, Bigg Boss Latest News, Bigg Boss 19 Drama, Bigg Boss 19 Fight, Bigg Boss 19 Nomination Twist, Bigg Boss 19 nomination task