- Advertisement -

Bigg Boss 19:जीशान कादरी और गौरव खन्ना के बीच छिड़ी बहस, दोनों कंटेस्टेंट की दिखी अस्तित्व की लड़ाई

आज के टेलीकास्ट में कंटेस्टेंट जीशान कादरी और गौरव खन्ना के बीच अस्तित्व की लड़ाई देखने को मिली। यहां तीसरे दिन के एपिसोड में जीशान गौरव खन्ना पर बरसते नजर आए।

3 Min Read

बिग बॉस-19 की धमाकेदार शुरुआत के साथ ही रोजाना झगड़ों का सिलसिला देखने को मिल रहा है। तीसरे दिन यानी आज के टेलीकास्ट में कंटेस्टेंट जीशान कादरी और गौरव खन्ना के बीच अस्तित्व की लड़ाई देखने को मिली। यहां तीसरे दिन के एपिसोड में जीशान गौरव खन्ना पर बरसते नजर आए। वहीं गौरव ने भी ज्यादा हीरो बनने के लिए फटकार लगाई। जीशान कादरी को इस बात ये परेशानी थी कि ये ज्यादा हीरो बन रहे हैं। वहीं गौरव भी जीशान से भिड़ गए और उनके बीच में टांग नहीं अड़ाने की बात की।

- Advertisement -
Ad image

किस बात पर हुआ झगड़ा

गौरव खन्ना, कुनिका और कुछ दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ जीशान कादरी फ्रूट्स टेबल पर बैठे थे। इसी दौरान एक दूसरे पर भड़क गए जब बर्तन धोने की बात आई। दरअसल बीते दिनों जीशान ने बर्तन धोने की ड्यूटी की थी। अब गौरव को ये ड्यूटी मिली है जिसको लेकर दोनों के बीच बवाल मचा है। जब टेबल पर दोनों के बीच झड़प हुई और दोनों आगे बढ़ गए। इसके बाद जीशान ने तान्या मित्तल को तबीयत का ध्यान रखने की बात कही। वहीं बगल में खड़े गौरव खन्ना ने उन्हें अपना काम करने की बात की।

शो की शुरुआत फन नोट पर होती है। टेबल पर बैठकर प्रणीत मोरे अपनी कॉमेडी से लोगों को हंसाते दिखते हैं। शो में अमाल मलिक भी एक अलग तरह का चार्म ला रहे हैं। वहीं जीशान कादरी खूब एक्टिव हैं और गौरव खन्ना भी माइंड गेम शुरू कर चुके हैं। बुधवार को गौरव खन्ना तान्या मित्तल का ब्रेनवॉश करते दिखाई दिए। इसके साथ ही तान्या मित्तल का भी बॉसी रूप बदलकर एक स्वीट लड़की के रूप में बदलता दिख रहा है। जीशान और गौरव खन्ना को छोड़ दें तो अभी तक कोई बड़ी फाइट देखने को नहीं मिली है। आज का एपिसोड काफी मजेदार रहा है।

- Advertisement -
Ad image

इन कंटेस्टेंट्स को मिली लाइमलाइट

इस बार बिग बॉस-19 का फॉर्मेट बदला हुआ नजर आ रहा है। इस बार बिग बॉस ने ज्यादा दखलअंदाजी बंद कर दी है। फरहाना अभी भी सीक्रेट रूम में हैं और अब तक 15 कंटेस्टेंट्स को अंदर रहने का मौका मिल रहा है।

Keywords:- Bigg-boss House Fight, Zeeshan Qadri And Gaurav Fight, Bigg Boss Contestants Fight, Bb House Fighting For Their Existence

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू