- Advertisement -

एशिया कप 2025: भारत-पाक मैच में हाथ नहीं मिलाने पर सियासत तेज, शशि थरूर ने दिया बड़ा बयान

एशिया कप 2025 में भारत ने पाकिस्तान को दो बार हराया, लेकिन हाथ नहीं मिलाने पर विवाद गहरा गया है। शशि थरूर ने खेल भावना की कमी पर चिंता जताई।

4 Min Read

एशिया कप 2025 में भारतीय क्रिकेट टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है और टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ दोनों मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज की है। भारत ने फाइनल में जगह बना ली है, और अब अगर पाकिस्तान फाइनल में जगह बना लेता है तो सभी की निगाहें भारत बनाम पाकिस्तान फाइनल मुकाबले होंगी। रविवार को फाइनल मैच खेला जा सकता है। हालांकि, मैदान के अंदर की जीत से ज़्यादा चर्चा मैदान के बाहर के एक मुद्दे की हो रही है। भारतीय खिलाड़ियों द्वारा पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाना। इस मामले ने सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक हलचल मची हुई है।

- Advertisement -
Ad image

कांग्रेस सांसद शशि थरूर का बड़ा बयान

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने खिलाड़ियों के हाथ ना मिलाने को लेकर कहा कि अगर हमने खेलने का फैसला कर लिया है, तो फिर खेल की भावना से खेलना चाहिए। अगर हम पाकिस्तान के बारे में इतना ही सख्त सोचते हैं तो फिर खेलना ही नहीं चाहिए था। लेकिन जब हमने खेलने का फैसला लिया है, तो हाथ नहीं मिलाना सही नहीं है।

थरूर ने कहा कि खेल भावना को राजनीति और सैन्य तनाव से अलग रखना चाहिए। उन्होंने 1999 के कारगिल युद्ध का उदाहरण देते हुए कहा जब कारगिल युद्ध चल रहा था, उस समय भी हमने इंग्लैंड में पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच खेला था और तब भी हमने हाथ मिलाया था।

- Advertisement -
Ad image

“दोनों ओर खेल भावना की कमी” – शशि थरूर

थरूर ने आगे कहा कि अगर पहली बार पाकिस्तानियों को नजरअंदाज किया गया, तो दूसरी बार उन्होंने जानबूझकर अपमानजनक व्यवहार किया। यह दिखाता है कि दोनों पक्षों में खेल भावना की कमी है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच भावनाएं स्वाभाविक हैं, लेकिन खेल को राजनीति से नहीं जोड़ना चाहिए।

BCCI ने की आधिकारिक शिकायत

इस विवाद के बीच, BCCI (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों साहिबजादा फरहान और हारिस रऊफ के खिलाफ 21 सितंबर को खेले गए सुपर 4 मुकाबले में अशोभनीय व्यवहार को लेकर आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है। यह मामला अब और गहराता जा रहा है।

भारत ने पाकिस्तान को लगातार दो बार हराया

भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 में अब तक पाकिस्तान को 2 बार करारी शिकस्त दी है। गेंदबाज़ी से लेकर बल्लेबाज़ी तक हर विभाग में भारत ने पाकिस्तान पर पूरी तरह दबदबा बनाए रखा है। फाइनल में भी दोनों टीमों की भिड़ंत की संभावना जताई जा रही है, जिससे यह मुकाबला और भी ज्यादा रोमांचक हो सकता है।

एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला खेल भावना और प्रतिस्पर्धा का प्रतीक बन सकता है, लेकिन हाथ न मिलाने जैसे छोटे से इशारे ने बड़ा राजनीतिक और सामाजिक विमर्श छेड़ दिया है। शशि थरूर जैसे नेताओं की राय इस बात की याद दिलाती है कि खेल सिर्फ जीत या हार नहीं, बल्कि चरित्र और सम्मान का भी विषय होता है।

Keywords: Asia Cup 2025 Final, India Vs Pakistan Cricket Match, Shashi Tharoor On Sportsmanship, India Players Not Shaking Hands, Asia Cup Controversy 2025

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू