- Advertisement -
Chandra Grahan 2025: चंद्रग्रहण और ब्लड मून की अद्भुत झलकियों ने मचाया इंटरनेट पर धमाल, वायरल हो रही हैं ये दुर्लभ तस्वीरें!
पूर्ण चंद्रग्रहण के दौरान चांद लालिमा लिए हुए दिखाई दिया, जिसे ब्लड मून कहा जाता है। यह दृश्य भारत समेत दुनिया के कई हिस्सों में देखा गया और लोगों ने इसे बेहद उत्साह के साथ निहारा।


7-8 सितंबर 2025 की रात आसमान में पूर्ण चंद्रग्रहण दिखाई दिया, जब चांद लाल रंग में चमका, जिसे ब्लड मून कहा जाता है। यह दृश्य भारत समेत कई देशों में साफ दिखा। लोग छतों और मैदानों में जुटकर इस अद्भुत दुर्लभ नज़ारे का आनंद लेते नजर आए।


रविवार की रात भारत समेत दुनिया के कई हिस्सों में लोग आसमान की ओर टकटकी लगाए बैठै थे, ताकि दुर्लभ पूर्ण चंद्रग्रहण का अद्भुत नज़ारा देख सकें।
1
/
10


रात करीब 9:57 बजे चंद्रग्रहण की शुरुआत हुई, जब पृथ्वी की छाया धीरे-धीरे चांद पर पड़ने लगी। हालांकि कुछ जगहों पर बारिश और बादलों की वजह से लोगों को चांद को देखने के लिए थोड़ा इंतज़ार करना पड़ा, क्योंकि वह कभी दिखता तो कभी छिप जाता।
2
/
10
- Advertisement -


रात 11:01 बजे चांद पूरी तरह से पृथ्वी की छाया में आ गया और उसका रंग तांबे जैसा लाल दिखने लगा। इस पल लोगों को पूर्ण चंद्रग्रहण का वो खास और दुर्लभ नज़ारा देखने को मिला, जिसका सब बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे।
3
/
10


चंद्र ग्रहण के समय चांद लाल इसलिए दिखता है क्योंकि सूरज की रोशनी सीधे उस तक नहीं पहुंचती। ये रोशनी पहले पृथ्वी के वायुमंडल से होकर गुजरती है, जहां वो मुड़कर चांद तक पहुंचती है और तब चांद पर हल्का लाल रंग दिखाई देता है।
4
/
10
Read More


यह पूर्ण चंद्रग्रहण एशिया, यूरोप, अफ्रीका और पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के कुछ हिस्सों में साफ देखा गया। इस दौरान चांद का नज़ारा बेहद खूबसूरत और अलग ही नजर आया, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए।
5
/
10


रविवार का चंद्रग्रहण 2022 के बाद भारत में दिखने वाला सबसे लंबा पूर्ण चंद्रग्रहण था। ये पहली बार था जब 2018 के बाद देश के लगभग हर हिस्से से लोगों ने इसे साफ-साफ देखा।
6
/
10
- Advertisement -


भारत में अगला पूर्ण चंद्रग्रहण 31 दिसंबर 2028 को देखने को मिलेगा। ऐसे ग्रहण अक्सर नहीं होते, क्योंकि ये हर पूर्णिमा या अमावस्या की रात को नहीं दिखाई देते।
7
/
10


असल में, चंद्रग्रहण तब होता है जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है और उसकी छाया चंद्रमा पर पड़ती है। सूर्य ग्रहण के उल्टा, पूर्ण चंद्रग्रहण देखने के लिए किसी खास उपकरण की जरूरत नहीं होती, इसे बिना दूरबीन के भी आसानी से देखा जा सकता है।
8
/
10


भारत में चंद्र ग्रहण को लेकर कई अंधविश्वास हैं। लोग इस दौरान जहर या नकारात्मक ऊर्जा के डर से खाने-पीने और कुछ काम करने से बचते हैं।
9
/
10
- Advertisement -


भारत में कुछ लोग यह भी मानते हैं कि ग्रहण गर्भवती महिलाओं और उनके अजन्मे बच्चों के लिए नुकसानदायक होता है।
10
/
10
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
- Advertisement -
हॉट पिक ऑफ़ द डे


- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -