- Advertisement -

‘हर घर तिरंगा’ अभियान का आगाज़, देशवासियों ने तिरंगा फहराकर ली सेल्फी

देशभर में हर घर तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है, बीजेपी नेताओं,अभिनेताओं के साथ ही आम जनता इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है। पीएम के आह्वान पर लोग अपने घरों में तिरंगा फहरा रहे हैं।

0 Min Read

प्रधानमंत्री के आह्वान पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देशभर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में अपने आवास पर पत्नी सोनल शाह के साथ तिरंगा फहराया। इस दौरान उन्होंने यह अभियान आज एक जन-आंदोलन बन चुका है, जो राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोता है और देशभक्ति की भावना को मजबूत करता है। मध्य प्रदेश में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल स्थित अपने आवास पर तिरंगा फहराया और कहा- हमारा राष्ट्रीय ध्वज देश की शान और सम्मान है। देशवासियों ने भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

गृहमंत्री अमित शाह: गृहमंत्री अमित शाह ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में हिस्सा लेते हुए अपने आवास पर तिरंगा फहराया और लोगों से इसका हिस्सा बनने के लिए कहा

1

/

7

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान: कृषिमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत अपने परिवार के साथ अपने आवास पर तिरंगा फहराया।

2

/

7

- Advertisement -

सीएम योगी आदित्यनाथ: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और दोनों डिप्टी सीएम ने लखनऊ में आयोजित ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में भाग लिया।

3

/

7

सीएम पुष्कर सिंह धामी: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने शासकीय आवास पर तिरंगा फहराते हुए कहा ये जनांदोलन आज करोड़ों देशवासियों के भीतर राष्ट्रगौरव और देशभक्ति का भाव जागृत कर रहा है।

4

/

7

Read More

सांसद रवि किशन: ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में हिस्सा लेते हुए रवि किशन बाइक पर तिरंगा यात्रा निकालते नज़र आए।

5

/

7

सांसद संबित पात्रा: बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने अपने पुरी निवास पर तिरंगा फहराते हुए इसे सफल बनाने की अपील की।

6

/

7

- Advertisement -

अभिनेत्री आशा पारेख: अभिनेत्री आशा पारेख ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में हिस्सा लेकर तिरंगे के साथ सोशल मीडिया पर अपनी सेल्फी शेयर की।

7

/

7

Tags:

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

हॉट पिक ऑफ़ द डे

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू