- Advertisement -

ऑनलाइन दूध बना जाल: 71 वर्षीय महिला के खाते से उड़ गए 18.5 लाख

मुंबई के वडाला में 71 वर्षीय महिला ऑनलाइन दूध मंगवाने की कोशिश में साइबर ठगी का शिकार हो गईं और उनके खाते से 18.5 लाख रुपये उड़ गए। पुलिस के अनुसार, ठग ने खुद को दूध कंपनी का अधिकारी बताकर लिंक भेजा।

3 Min Read

मुंबई में ऑनलाइन धोखाधड़ी का एक चौंकाने वाला मामला लोगों को काफी ज्यादा सतर्क रहने की बड़ी सीख दे रहा है। दरअसल वडाला की 71 वर्षीय महिला ने ऑनलाइन एक लीटर दूध मंगवाने का प्रयास किया, लेकिन ये कोशिश उनके लिए जिंदगी की सबसे महंगी साबित हुई, क्योंकि कुछ ही दिनों में उनकी सालों की मेहनत से जोड़ी गई पूरी जमा-पूंजी ठगों के हाथों साफ हो गई। महिला को साइबर अपराधियों ने झांसे में लेकर पूरे 18.5 लाख रुपये उड़ा दिया।

- Advertisement -
Ad image

कैसे हुई ठगी?

पुलिस के मुताबिक, 4 अगस्त को महिला के मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को दूध कंपनी का अधिकारी बताया और अपना नाम ‘दीपक’ रखा। बातचीत में भरोसा जीतकर उसने महिला को एक लिंक भेजा और कहा कि दूध ऑर्डर करने के लिए उन्हें अपनी व्यक्तिगत और बैंकिंग जानकारी भरनी होगी।

बिना शक किए महिला ने जैसे ही उस लिंक पर अपनी डिटेल्स डाली, अपराधियों ने उनके बैंक खाते पर पूरा नियंत्रण हासिल कर लिया। अगले दो दिनों में खाते से धीरे-धीरे सभी पैसे ट्रांसफर कर दिए गए और महिला देखते ही देखते कंगाल हो गईं।

- Advertisement -
Ad image

साइबर क्राइम का बढ़ता खतरा

ये मामला इस बात का साफ संकेत है कि साइबर ठग अब बेहद मामूली और रोजमर्रा की जरूरतों को भी निशाना बना रहे हैं। दूध जैसी छोटी चीज मंगवाने का बहाना बनाकर बड़ी ठगी करना उनकी नई चाल है।

पुलिस और विशेषज्ञों की सलाह

पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और लोगों को चेतावनी दी है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और न ही अपनी बैंक डिटेल्स साझा करें।

साइबर विशेषज्ञ भी सलाह देते हैं कि, किसी भी कॉलर की पहचान की पुष्टि किए बिना जानकारी न दें। हमेशा आधिकारिक ऐप या वेबसाइट से ही ऑर्डर करें और संदिग्ध कॉल या लिंक मिलने पर तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज करें।

ये घटना एक चेतावनी है कि डिजिटल दुनिया जितनी सुविधाजनक है, उतनी ही खतरनाक भी हो सकती है। सतर्क रहकर ही हम खुद को और अपनी मेहनत की कमाई को सुरक्षित रख सकते हैं।

KeywordsMumbai Cyber Fraud, Milk Order Online Scam, Mumbai Police , Digital Scam, Mumbai

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू