भारत के प्रसिद्ध गायक और संगीतकार जुबिन गर्ग अब इस दुनिया में नहीं रहे। शुक्रवार, 19 सितंबर, को सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान एक हादसे में उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है, खासकर असम और पूर्वोत्तर भारत में उनके फैंस भारी दुख में डूबे हुए हैं।
‘जुबिन दा अमर रहें’ नारे के साथ अंतिम विदाई
जुबिन गर्ग का पार्थिव शरीर रविवार सुबह दिल्ली से गुवाहाटी लाया गया। गुवाहाटी एयरपोर्ट से जब उनका शव विशेष वाहन में अंतिम दर्शन के लिए ले जाया गया, तो सड़कें मानो फैंस के सैलाब से भर गईं। हर जगह फूल बरसाए जा रहे थे और लोग ‘जुबिन दा अमर रहें’ के नारे लगा रहे थे।
The legend's last journey continues through the streets of Guwahati.#BelovedZubeen pic.twitter.com/3zco3uZGk0
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) September 21, 2025
सीएम हिमंत ने किया भावुक ट्वीट
वहीं सिंगर जुबिन को लेकर असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा लगातार ही ट्वीट करते नजर आए। वो सबसे पहले दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे और जुबिन के पार्थिव शरीर के सामने घुटने पर बैठ गए। इसके अलावा भीड़ की फोटो शेयर करते हुए सीएम ने लिखा, ‘मानवता का सागर, अपने प्रिय पुत्र को विदाई देने के लिए एकजुट हुआ। वह एक राजा की तरह जीया, उसे एक राजा की तरह स्वर्ग भेजा जा रहा है। एक दूसरे पोस्ट में उन्होंने टूटे दिल का इमोजी बनाया। उन्होंने लिखा, काश यह बुरा सपना होता।
स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया शव
जुबिन गर्ग का पार्थिव शरीर अर्जुन भोगेश्वर बरुआ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, गुवाहाटी में आम जनता के अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। जहां हजारों लोगों ने कतारों में खड़े होकर अपने चहेते सिंगर को अंतिम बार श्रद्धांजलि दी।
#WATCH | Assam: Wife of singer Zubeen Garg, film producer Garima Saikia Garg pays a tearful tribute to her husband, at their residence in Guwahati. pic.twitter.com/aprGvhJUkE
— ANI (@ANI) September 21, 2025
फूट-फूट कर रोईं पत्नी गरीमा
वहीं जब गुवाहटी में सिंगर जुबिन का शव पहुंचा तो पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग ने रोते बिलखते हुए ताबूत को गले गया। पार्थिव शरीर को फूलों से सजी एम्बुलेंस में रखा गया था। काफिले में सिंगर की फेवरेट ओपन जीप भी शामिल रही, जिसमें उनका बड़ा पोर्ट्रेट लगाया गया था। इस दौरान गरिमा के आंसू नहीं रुक रहे थे।
अंतिम संस्कार से पहले सड़कों पर उतरा जैन सैलाब
जुबिन गर्ग का अंतिम संस्कार गुवाहाटी में संपन्न हुआ। इस दौरान कई राजनीतिक, सांस्कृतिक और फिल्मी जगत की हस्तियों ने शामिल होकर नम आखों से अंतिम विदाई दी।
जुबिन गर्ग: असमिया संगीत से बॉलीवुड तक का सफर
जुबिन गर्ग न सिर्फ एक सिंगर थे, बल्कि वे एक मल्टी-टैलेंटेड म्यूजिक डायरेक्टर, कंपोज़र, एक्टर और लिरिसिस्ट भी थे। उन्होंने असमिया, हिंदी और कई क्षेत्रीय भाषाओं में गाने गाए और कंपोज किए। ‘यारों का यार’, ‘या अली’, ‘तू ही मेरा प्यार’ जैसे गीतों से उन्होंने बॉलीवुड में भी गहरी छाप छोड़ी।
फैंस और म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर
उनके निधन पर सोशल मीडिया पर लगातार श्रद्धांजलियों की बाढ़ आई हुई है। म्यूजिक इंडस्ट्री से लेकर आम जनता तक, हर कोई जुबिन गर्ग को याद करता दिखा। उनके असामयिक निधन को भारतीय संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है। जुबिन गर्ग का जाना संगीत प्रेमियों के लिए किसी व्यक्तिगत क्षति से कम नहीं। वे भले ही अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी आवाज़, उनकी रचनाएं और उनका व्यक्तित्व हमेशा जीवित रहेगा। देशभर से उठ रही ये एक ही आवाज़ आज दिल को छू रही है- “जुबिन दा अमर रहें!”
Keywords: Jubin Garg Death News, Jubin Garg Funeral Guwahati, Jubin Garg Scuba Diving Accident, Singer Jubin Garg Passes Away, Jubin Garg Last Rites