- Advertisement -

BIHAR ELECTION 2025: आम आदमी पार्टी ने जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, 11 सीटों पर उतारे उम्मीदवार

BIHAR ELECTION 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीख के एलान के पहले आज आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। 2 महिलाओं को जगह मिली।

3 Min Read

BIHAR ELECTION 2025: आम आदमी पार्टी (AAP) बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों में जुटी हुई है इस बीच 6 अक्टूबर पार्टी ने अपनी प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने इस लिस्ट में 11 विधानसभा सीटों से उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। खास बात यह है कि इन 11 उम्मीदवारों में 2 महिलाएं भी शामिल हैं, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में पार्टी के संकल्प को दर्शाता है।

- Advertisement -
Ad image

प्रत्याशियों की लिस्ट

विधानसभा सीटप्रत्याशी का नाम
फुलवारी शरीफ (पटना)अरुण कुमार रजक
बांकीपुर (पटना)डॉ. पंकज कुमार
बेगूसरायडॉ. मीरा सिंह
कुशेश्वरस्थान (दरभंगा)योगी चौपाल
तरैया (सारण)अमित कुमार सिंह
कस्बा (पूर्णिया)भानु भारतीय
बेनीपट्टी (मधुबनी)सुभदा यादव
किशनगंजअशरफ आलम
परिहार (सीतामढ़ी)अखिलेश नारायण ठाकुर
गोविंदगंज (मोतिहारी)अशोक कुमार सिंह
बक्सरधर्मराज सिंह (पूर्व कप्तान)

600 लोगों ने पार्टी को भेजा बायोडेटा

पार्टी की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, अब तक 600 से अधिक लोगों ने टिकट के लिए बायोडेटा भेजा है। आम आदमी पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार यादव ने बताया कि स्क्रीनिंग कमेटी सभी आवेदकों का मूल्यांकन कर रही है। पार्टी के बिहार प्रभारी अभिनव राय खुद इस प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं। जिन कार्यकर्ताओं ने जमीनी स्तर पर बेहतर काम किया है, उन्हें प्राथमिकता दी जा रही है।

जल्द आएगी दूसरी और तीसरी लिस्ट

राकेश कुमार यादव ने यह भी स्पष्ट किया कि यह सिर्फ शुरुआत है। बहुत जल्द दूसरी और तीसरी सूची भी जारी की जाएगी। उन्होंने कहा हमारी पार्टी दिल्ली मॉडल पर बिहार में सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। यह हमारा पहला विधानसभा चुनाव है, लेकिन हम पूरी ताकत और जोश के साथ मैदान में हैं। हमारा लक्ष्य स्पष्ट है, जनता के मुद्दों पर राजनीति और बिना आम आदमी पार्टी के सरकार नहीं बनने देना।

- Advertisement -
Ad image

दिल्ली मॉडल के दम पर चुनावी रण में AAP

पार्टी को भरोसा है कि जिस प्रकार दिल्ली और पंजाब में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली-पानी जैसे मुद्दों पर बेहतर काम हुआ है, बिहार में भी वैसा ही बदलाव लाया जा सकता है। पार्टी का दावा है कि वह जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाकर राजनीति की दिशा बदलना चाहती है।

आम आदमी पार्टी ने बिहार की सियासी ज़मीन पर अपना पहला कदम मजबूती से रखा है। पहले ही प्रयास में पूरे राज्य की 243 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर पार्टी ने साफ कर दिया है कि वह किसी गठबंधन की मोहताज नहीं है। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि जनता का कितना समर्थन AAP को मिल पाता है।

Keywords: Bihar Assembly Election 2025, Aam Aadmi Party Bihar Candidates, AAP First Candidate List 2025, AAP Bihar Election List, AAP Contesting All Seats In Bihar, AAP Women Candidates Bihar Election

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू