- Advertisement -

डिप्टी NSA बने अनीश दयाल सिंह, भारत की नेशनल सिक्योरिटी फ्रेमवर्क मजबूत बनाने की दिशा में अहम कदम

केंद्र सरकार ने 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी अनीश दयाल सिंह को डिप्टी नेशनल सिक्योरिटी एडवाइज़र (NSA) नियुक्त किया।

3 Min Read

IPS अधिकारी अनीश दयाल सिंह को भारत का डिप्टी नेशनल सिक्योरिटी एडवाइज़र (NSA) नियुक्त किया गया है… उनके लंबे अनुभव और सुरक्षा मामलों में गहरी समझ को ध्यान में रखते उन्हे यह अहम जिम्मेदारी हुए दी गई है। अनीश NSA अजित डोवाल की टीम में काम करेंगे।

- Advertisement -
Ad image

आईपीएस अनीश दयाल सिंह का करियर 3 दशक से अधिक का रहा है, जिसमें उन्होंने कई अहम पदों पर काम किया। अपने करियर की शुरुआत मणिपुर कैडर के IPS अधिकारी के रूप में की। उन्होंने कई सालों तक केंद्रीय खुफिया ब्यूरो (IB) में विशेष निदेशक के रूप में काम किया, जहां उन्होंने कई संवेदनशील और महत्वपूर्ण मामलों में अहम भूमिका निभाई। वह सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) और इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (ITBP) के डायरेक्टर जनरल रह चुके हैं। इन पदों पर रहते हुए उन्होंने सुरक्षा और इंटेलिजेंस से जुड़े मामलों में गहरा अनुभव हासिल किया। यही अनुभव अब उनके नए रोल में बेहद काम आएगा।

नेशनल सिक्योरिटी एडवाइज़र के साथ करेंगे काम

डिप्टी NSA के तौर पर अनीश,नेशनल सिक्योरिटी एडवाइज़र के साथ काम करेंगे। उनका काम देश की नेशनल सिक्योरिटी से जुड़े अहम मुद्दों पर स्ट्रैटेजिक एडवाइस देना होगा। खासतौर पर काउंटर-इंसर्जेंसी और काउंटर-टेररिज़्म में उनकी विशेषज्ञता भारत की सुरक्षा नीतियों को दिशा देने में अहम योगदान देगी।

- Advertisement -
Ad image

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर फोकस

भारत कई तरह की सिक्योरिटी चैलेंजेज का सामना कर रहा है। ऐसे में यह नियुक्ति काफी अहम मानी जा रही है। देश आतंकवाद, उग्रवाद और साइबर थ्रेट्स जैसी चुनौतियों का सामना कर रहा है। ऐसे माहौल में अनीश दयाल सिंह का अनुभव भारत की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने में सहायक होगा।

IB – R&AW के साथ कोऑर्डिनेशन में काम करेंगे

डिप्टी NSA का दायित्व केवल पॉलिसी मेकिंग तक सीमित नहीं होगी। उन्हें इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) और रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (R&AW) जैसी अन्य सिक्योरिटी एजेंसियों के साथ नजदीकी कोऑर्डिनेशन भी करना होगा। यह कोऑर्डिनेशन इसलिए जरूरी है ताकि अलग-अलग स्तर पर काम करने वाली एजेंसियां एक साझा रणनीति के तहत आगे बढ़ें और सुरक्षा से जुड़े किसी भी मुद्दे पर तुरंत और सटीक प्रतिक्रिया दी जा सके।

अनीश दयाल सिंह की नियुक्ति भारत की नेशनल सिक्योरिटी फ्रेमवर्क को और मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। भारत सरकार को उम्मीद है कि उनके अनुभव और मार्गदर्शन से देश की सुरक्षा नीतियां और भी मजबूत और असरदार बनेंगी।

Keywords:- Anish Dayal Singh Appointed Dy NSA, Dy NSA Of India, Important Step Towards Strengthening the NS Framework, IB – R&AW Coordination, IB, RAW, NSA Ajit Dobhal

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू