- Advertisement -

अमित शाह का महाराष्ट्र दौरा, औरंगाबाद का नाम बदलने के फैसले को बताया छत्रपति के अनुयायी, विपक्ष पर साधा निशाना

गृहमंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र का दौरा किया । इस दौरान उन्होंने एकनाथ शिंदे के सीएम रहते औरंगाबाद का नाम बदलने को छत्रपति के अनुयायी बताया। साथ ही विपक्ष पर जमकर बसरे शाह।

4 Min Read

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले के अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान शिरडी के साईंबाबा मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने अहिल्यानगर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि महाराष्ट्र के मंत्री और सांसद एकनाथ शिंदे और अजित पवार के नेतृत्व में पद्मश्री पाटिल और पद्म विभूषण बालासाहेब विखे पाटिल के योगदान को याद करने के लिए एकत्रित हुए हैं।

- Advertisement -
Ad image

महापुरुषों के योगदान को किया याद

गृह मंत्री अमित शाह भ्रवरा नगर में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे, जहां उन्होंने सहकारिता आंदोलन की प्रमुख हस्ती विट्ठलराव विखे पाटिल और उनके बेटे तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री बालासाहेब विखे पाटिल की प्रतिमाओं का अनावरण किया। शाह ने अपने संबोधन में कहा कि वह उस क्षेत्र में आकर खुश हैं जो अब अहिल्या बाई के नाम से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि आज महाराष्ट्र के दोनों उप मुख्यमंत्रियों उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार के नेतृत्व में, पद्मश्री पाटिल और पद्म विभूषण बालासाहेब विखे पाटिल के योगदान को याद करने के लिए एकत्र हुए हैं। उन्होंने पद्मश्री विजय पाटिल साहब के योगदान की सराहना करते हुए कहा पद्मश्री विजय पाटिल साहब ने पूरा जीवन इस क्षेत्र के किसानों के कल्याण के लिए लगाया है।

अमित शाह ने विपक्ष पर साधा निशाना

अमित शाह ने औरंगाबाद का नाम बदलकर ‘छत्रपति संभाजीनगर’ रखने के महाराष्ट्र सरकार के फैसले पर टिप्पणी करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा एकनाथ शिंदे जब मुख्यमंत्री थे और देवेंद्र फडणवीस उपमुख्यमंत्री थे तो बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार ने औरंगाबाद का नाम बदलकर अहिल्या बाई के नाम पर रखा था। ऐसे फैसले केवल वही लोग ले सकते हैं जो छत्रपति के अनुयायी हैं। जो औरंगजेब की धारा आगे बढ़ाते हैं, उनमें इतनी हिम्मत नहीं है कि औरंगाबाद का नाम बदल दें।

- Advertisement -
Ad image

किसानों को केंद्र और राज्य सरकार की मदद

गृह मंत्री ने महाराष्ट्र में बाढ़ और भारी बारिश से प्रभावित किसानों की स्थिति पर भी बात की। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के किसानों पर इस बार इंद्रदेव ने आफत भेजी, 60 लाख हेक्टेयर से ज्यादा किसानों की भूमि और उनकी फसल बर्बाद हुई। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा दी गई सहायता की जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में केंद्र ने 3,132 करोड़ रुपये महाराष्ट्र सरकार को दिए, जिसमें से 1631 करोड़ रुपये अप्रैल महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देने का काम किया।

शाह ने किसानों की मदद के लिए पहल शुरू करने और राहत पैकेज देने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्रियों एकनाथ शिंदे तथा अजित पवार की सराहना की।

राज्य सरकार के अहम कदम

  • उन्होंने राज्य सरकार द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में उठाए गए कदमों का भी जिक्र करते हुए कहा कि बाढ़ प्रभावित प्रत्येक परिवार को 10,000 रुपये की नकद सहायता और 35 किलोग्राम अनाज उपलब्ध कराया गया है।
  • ऋण वसूली रोक दी गई है।
  • ई-केवाईसी मानदंडों में एक बार के लिए ढील दी गई है।
  • राजस्व कर और स्कूल फीस में भी राहत दी गई है।

Keywords: Amit Shah News, Home Minister Maharashtra Latest News, Amit Shan On Aurangabad Name Change, Politics On Aurangabad Vs Ahilyanagar, Eknath Shinde Chandged Aurangabad Name Ad Ahilyanagar

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू