बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों के ऐलान से पहले राजनीतिक सरगर्मी तेज हो चुकी है। इसी कड़ी में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अररिया से बीजेपी के चुनावी अभियान की शुरुआत की। उन्होंने यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर करारा हमला बोला।
“चार दीपावली मनाएंगे बिहारवासी”
अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार बिहार की जनता को चार दीपावली मनानी चाहिए।
- पहली दीपावली – जब प्रभु श्रीराम अयोध्या लौटे थे।
- दूसरी दीपावली – जब PM मोदी ने 75 लाख जीविका दीदियों को 10,000 रुपये ट्रांसफर किए।
- तीसरी दीपावली – जब GST में 395 से अधिक वस्तुओं के दाम शून्य या कम हुए।
- चौथी दीपावली – जब NDA 160+ सीटों के साथ सरकार बनाएगी।
‘चुन-चुनकर घुसपैठिए निकालेंगे’
शाह ने अररिया की रैली में ‘जय श्रीराम’ के नारे लगवाते हुए कहा कि बीजेपी चुन-चुनकर एक-एक घुसपैठिए को देश से बाहर करेगी। राहुल गांधी और लालू प्रसाद घुसपैठियों को बचाना चाहते हैं, लेकिन हम उन्हें बर्दाश्त नहीं करेंगे।” उन्होंने राहुल गांधी की भारत यात्रा को भी घुसपैठियों से जोड़ते हुए कहा कि इससे चुनाव आयोग की मतदाता सूची में फर्जी नाम हट रहे हैं।
राम मंदिर पर हमला, मोदी सरकार की जीत गिनाई
शाह ने कहा कि जब लालू प्रसाद की सरकार थी, तब राम मंदिर निर्माण में देरी की गई। लेकिन मोदी सरकार ने 550 वर्षों के बाद रामलला को तंबू से निकालकर भव्य मंदिर का निर्माण किया, जिसकी ध्वजा जल्द लहराएगी।
सरकार की उपलब्धियां और बिहार में विकास
अमित शाह ने केंद्र की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि ‘धारा 370’ हटाना, तीन तलाक समाप्त करना, CAA लागू कर हिंदू शरणार्थियों को नागरिकता देना और राम मंदिर निर्माण सरकार की बड़ी उपलब्धियां हैं।
इसके साथ ही अमित शाह ने विकास के आंकड़े देते हुए कहा कि
- UPA सरकार (2004–2014) ने बिहार को 2.8 लाख करोड़ दिए।
- मोदी सरकार (2014–2025) ने बिहार को 16 लाख करोड़ रुपये की सहायता दी।
- भारत की अर्थव्यवस्था को 11वें से चौथे स्थान पर पहुंचाया गया।
बिहार चुनाव 2025 में NDA की तैयारी
अमित शाह ने दावा किया कि NDA को 160 से अधिक सीटें मिलने वाली हैं और BJP पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने जनता से “घरेलू और स्वदेशी उत्पादों” को अपनाने की भी अपील की।
अमित शाह का अररिया दौरा साफ संकेत देता है कि बीजेपी बिहार चुनाव को लेकर अपनी तैयारी पूरी कर चुकी है। अब देखना यह होगा कि बिहार की जनता चुनाव में किस पर अपना भरोसा जताती है।
Keywords:– Amit Shah Araria Speech, Bihar Election 2025 News, Bjp Election Campaign Bihar, Amit Shah On Infiltrators, Amit Shah Four Diwali Statement, Ram Mandir Amit Shah Speech, Amit Shah Rally Araria