केन्या में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब एक विमान के क्रैश होने की खबर सामने आई। विमान हादसा केन्या के तटीय क्षेत्र क्वाले में हुआ, जिसमें अब तक एक दर्जन लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई है। हादसा उस वक्त हुआ जब विमान में सवार लोग मसाई मारा नेशनल रिजर्व पार्क के एक प्रसिद्ध स्थल पर जा रहे थे। जिस जगह हादसा हुआ, वह काफ़ी दुर्गम इलाका है, जहाँ ऊँची पहाड़ियाँ और घने जंगल हैं।
खबरों के मुताबिक, हादसा सुबह तकरीबन 8:30 बजे हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। फिलहाल अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसे की वजह क्या थी — यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा।
अगस्त महीने में भी हुआ था हादसा
गौरतलब है कि इससे पहले, केन्या की राजधानी नैरोबी में भी पिछले अगस्त महीने में एक भीषण विमान हादसा हुआ था। उस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई थी। मारे गए लोगों में 2 डॉक्टर, 2 नर्स और 2 अन्य व्यक्ति शामिल थे।
हादसे की जानकारी देते हुए केन्या सिविल एविएशन अथॉरिटी ने बताया था कि जो विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, वह एक एयर एंबुलेंस था, जो उड़ान भरने के बाद एक रिहायशी इलाके में स्थित स्कूल के ऊपर जा गिरा।
Keywords: Kwale, Kenyan, Plane Crashes In The Kenyan