- Advertisement -
- Advertisement -

ब्रिटिश में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का शाही भोज, जानिए सेंट जॉर्ज हॉल में आयोजित इस भोज में क्या-क्या थे व्यंजन?

दुनिया
british president donald trump receives royal banquet at historic st georges hall

ब्रिटिश के राजा चार्ल्स तृतीय की मेजबानी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए ऐतिहासिक 1000 साल पुराना विंडसर कैसल के सेंट जॉर्ज हॉल में शाही भोज का आयोजन किया गया। इस शाही भोज में किए गए इंतजाम और व्यंजन चर्चा का विषय बना हुआ है। राजा चार्ल्स तृतीय ने ट्रम्प का स्वागत टोस्ट के साथ किया, इसके अलावा कई तरह के व्यंजन परोसे गए, हालांकि शाही भोज में शराब भी था लेकिन ट्रंप शराब नहीं पीते हैं।

इस शाही भोज में हैम्पशायर वॉटरक्रेस पन्ना कोट्टा, पार्मेसन शॉर्टब्रेड और बटेर अंडे के सलाद भी शामिल था। हालांकि मुख्य व्यंजन के तौर पर ऑर्गेनिक नॉरफ़ॉक चिकन बैलोटीन था, साथ ही साथ मिठाई में केंटिश रास्पबेरी शर्बत और पोच्ड विक्टोरिया प्लम के साथ वनीला आइसक्रीम बॉम्बे मुख्य रूप से शामिल थे।

इस दौरान दोनों देश के संबंधों को लेकर भी काफी चर्चा हुई।चार्ल्स तृतीय ने यूक्रेन युद्ध का भी मामला सामने उठाया और कहा कि हमारा देश इस तरह के किसी भी युद्ध की हमेशा से निंदा करता है। उन्होंने कहा कि हमारा देश अमेरिका के साथ हमेशा से खड़ा रहा है। दोनों देशों के बीच रक्षा, खुफिया संबंध समेत सभी तरह की स्थितियों को लेकर हमेशा से बेहतर संबंध रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप इस शाही भोज के लिए राजा को धन्यवाद देते हुए कहा कि यहा आयोजन असाधारण है।

इस भव्य शाही भोज में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अलावे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो,राजा चार्ल्स तृतीय,वेल्स की राजकुमारी कैथरीन,स्कॉट बेसेंट, रानी कैमिला, मेलानिया ट्रंप और राजकुमार विलियम मुख्य रूप से शामिल थे। विंडसर कैसल अपने आप में दुनिया का ऐतिहासिक किला है। इस किले का निर्माण 1066 में नॉर्मन विजय के बाद विलियम प्रथम द्वारा किया गया था। 2.7 मरीन वन हेलीकॉप्टरों से सुसज्जित इस शाही भोज में 139 कैंडल,1452 कटलरी कटलरी शामिल था साथ ही साथ से भोज को व्यवस्थित रखने में 100 से ज्यादा कर्मचारी जूटे हुए थे। समाचार एजेंसी एएफ़पी के अनुसार इस शाही भोज को व्यवस्थित करने में एक सप्ताह का समय लगा है।

Keywords US-UK Relations, Delicacies, Ukraine War, UK Government

What do you think?

- Advertisement -