- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका की जान लेने की कोशिश, ईरान की IRGC पर लगे गंभीर आरोप

दुनिया भारत
attempt to assassinate president donald trumps daughter ivanka serious allegations against irans irgc

Photo Credit: Social Media

Ivanka Trump Assassination Plot: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) से जुड़ा एक प्रशिक्षित कमांडर इवांका को निशाना बनाने की साजिश रच रहा था। बताया जा रहा है कि आरोपी के पास फ्लोरिडा स्थित उनके घर से जुड़ी की मौत का बदला लेना था। सुलेमानी की करीब छह साल पहले बगदाद में अमेरिकी एयरस्ट्राइक में मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि अल-सादी, सुलेमानी को अपना आदर्श और मार्गदर्शक मानता था, जिसकी वजह से वह बदले की भावना से प्रेरित होकर इस साजिश में शामिल हुआ।

बदले की आग में साजिश

वॉशिंगटन स्थित इराकी दूतावास के पूर्व डिप्टी मिलिट्री अटैची इंतिफाध कनबर ने दावा किया कि सुलेमानी की मौत के बाद अल-सादी बेहद आक्रोश में था। रिपोर्ट के मुताबिक, वह अपने करीबी लोगों के बीच ट्रंप परिवार के खिलाफ बदले की बातें करता था और कहता था कि अमेरिका को उसी दर्द का एहसास कराया जाना चाहिए, जैसा उनके देश ने झेला है।

सोशल मीडिया पर दी थी धमकी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी ने सोशल मीडिया पर इवांका ट्रंप के फ्लोरिडा स्थित घर से जुड़ी तस्वीरें और कथित लोकेशन डिटेल्स साझा की थीं। पोस्ट के साथ उसने एक चेतावनी भरा संदेश भी लिखा, जिसमें दावा किया गया कि सुरक्षा एजेंसियां भी उन्हें नहीं बचा पाएंगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि वह लंबे समय से ट्रंप परिवार की गतिविधियों पर नजर रख रहा था और बदले की कार्रवाई की बात कर रहा था।

आतंकी नेटवर्क का बड़ा नाम

मोहम्मद अल-सादी को इराक और ईरान से जुड़े कट्टरपंथी नेटवर्क का सक्रिय सदस्य माना जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसे 15 मई को तुर्की में हिरासत में लिया गया था, जिसके बाद अमेरिकी एजेंसियों को सौंप दिया गया। अमेरिकी न्याय विभाग का दावा है कि अल-सादी पर अमेरिका और यूरोप में कई आतंकी साजिशों और हमलों की योजना बनाने में शामिल होने के गंभीर आरोप हैं।

कई देशों में हमलों की साजिश

अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, अल-सादी पर अमेरिका और यहूदी समुदाय से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाने की कई योजनाओं में शामिल होने का आरोप है। जांच एजेंसियों का दावा है कि उसका नाम यूरोप और उत्तरी अमेरिका में हुई कई हिंसक घटनाओं से जुड़ा है, जिनमें एम्स्टर्डम में पेट्रोल बम हमला, लंदन में चाकूबाजी और कनाडा में अमेरिकी दूतावास के बाहर फायरिंग जैसी घटनाएं शामिल हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, अल-सादी का कासिम सुलेमानी से बेहद करीबी संबंध था और पिता की मौत के बाद वह उन्हें अपना मार्गदर्शक मानने लगा था।

Keywords: Ivanka Trump Assassination Plot, Donald Trump Family Threat, IRGC Terror Conspiracy

What do you think?

- Advertisement -