- Advertisement -
- Advertisement -

नीतीश के भरोसेमंद श्रवण कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने JDU विधायक दल के नेता

बिहार भारत
nitish kumars trusted aide shravan kumar gets big responsibility becomes jdu legislative party leader

Photo Credit: X (@SHRAWON_NALANDA)

बिहार में जेडीयू ने विधायक दल के नए नेता के रूप में श्रवण कुमार के नाम को अंतिम रूप दे दिया है। पार्टी ने उनका नाम विधानसभा को भेजा, जिसके बाद सचिवालय ने इसकी आधिकारिक घोषणा भी कर दी। अब सदन में जेडीयू की अगुवाई श्रवण कुमार करेंगे। इससे पहले पार्टी की बैठक में नेता चुनने का अधिकार नीतीश कुमार को सौंपा गया था।

नेता चयन का फैसला नीतीश कुमार को सौंपा गया

सोमवार को 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास पर जेडीयू विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और विधायक शामिल हुए। बैठक में डिप्टी सीएम ने प्रस्ताव रखा कि नेता चुनने का अंतिम फैसला नीतीश कुमार लें। इस प्रस्ताव को सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी।

नीतीश की मुहर के बाद श्रवण कुमार को मिली कमान

बैठक में नेता चयन का अधिकार मिलने के बाद नीतीश कुमार ने श्रवण कुमार के नाम को मंजूरी दी। इसके बाद पार्टी ने औपचारिक प्रक्रिया पूरी करते हुए उनका नाम विधानसभा भेजा और जल्द ही इसकी अधिसूचना भी जारी हो गई। अब वे सदन में जेडीयू का नेतृत्व करेंगे। इस दौरान नीतीश कुमार ने कहा कि वे राज्य के विकास को लेकर पहले की तरह सक्रिय रहेंगे और जल्द ही लोगों के बीच पहुंचकर संवाद करेंगे। माना जा रहा है कि वे एक बार फिर प्रदेशभर के दौरे की तैयारी में हैं।

लंबे समय से नीतीश के भरोसेमंद चेहरा

श्रवण कुमार बिहार की राजनीति में अनुभवी नेता माने जाते हैं और नीतीश कुमार के करीबी सहयोगी रहे हैं। वे नालंदा सीट से कई बार विधायक चुने जा चुके हैं और 1995 से लगातार जीत दर्ज करते आ रहे हैं। राज्य सरकार में ग्रामीण विकास जैसे अहम विभाग की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। सामाजिक कार्यों से शुरुआत करने वाले श्रवण कुमार, समता पार्टी के गठन के समय से ही नीतीश कुमार के साथ जुड़े हुए हैं और पार्टी के भरोसेमंद नेताओं में गिने जाते हैं।

Keywords: Shravan Kumar JDU Leader, Nitish Kumar JDU Decision, JDU Legislative Party Leader

What do you think?

- Advertisement -