- Advertisement -
- Advertisement -

प. बंगाल के खेल मंत्री अरूप विश्वास का इस्तीफा, मेसी के कार्यक्रम में हंगामे के बाद उठाया कदम, CM ममता ने किया स्वीकार

पश्चिम बंगाल भारत
west bengal sports minister arup biswas resigns after messi event chaos

पश्चिम बंगाल के खेल मंत्री अरूप विश्वास ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। यह कदम 13 दिसंबर को युवा भारती क्रीड़ांगन (सॉल्ट लेक स्टेडियम) में हुए लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान हुए हंगामे के बाद उठाया गया। इस घटना ने न केवल देश में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कोलकाता की छवि को प्रभावित किया। अरूप विश्वास ने हाथ से लिखा पत्र मुख्यमंत्री को भेजा है, जिसमें उन्होंने पद से मुक्त करने का अनुरोध किया। बताया जा रहा है कि अरूप विश्वास के इस्तीफे को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने स्वीकार कर लिया है।

अव्यवस्था की ली जिम्मेदारी, इस्तीफा

दरअसल, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खेल मंत्री से कहा था कि वे कार्यक्रम में हुए अव्यवस्था की जिम्मेदारी लें या इस्तीफा दें। इसी के बाद अरूप विश्वास ने यह कदम उठाया।

लियोनेल मेसी के कार्यक्रम में फैली थी अव्यवस्था

यह घटना 13 दिसंबर को विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन में हुई थी, जहां लियोनेल मेसी के कार्यक्रम में भारी अव्यवस्था फैल गई थी। इस हंगामे के कारण कोलकाता की काफी किरकिरी हुई और यह मुद्दा सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हुआ।

Keywords: Arup Biswas Resignation, West Bengal Sports Minister Resigns, Messi Event Chaos Kolkata

What do you think?

- Advertisement -