इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 से पहले फैंस मिनी ऑक्शन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जो अब शुरू हो चुका है। आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी, यूएई में आयोजित किया गया। इस ऑक्शन में 359 खिलाड़ी शामिल थे, जिनमें 227 भारतीय और 113 विदेशी खिलाड़ी थे। कुल 77 खिलाड़ियों का चयन हुआ, क्योंकि 10 टीमों में उतने ही स्लॉट खाली थे। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के पास इस मिनी ऑक्शन में सबसे बड़ा पर्स तह, जिसमें 64.30 करोड़ रुपये थे। बता दें की इस ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी कैमरन ग्रीन है जिनको कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) ने 25.20 करोड़ रुपये में ख़रीदा।
पृथ्वी शॉ गए अनसोल्ड
पृथ्वी शॉ, जिनके नाम को लेकर आईपीएल ऑक्शन 2026 से पहले काफी चर्चाएं हो रही थीं, जब उनका नाम बोली में पुकारा गया, तो हैरानी की बात यह रही कि उन्हें किसी भी फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम का हिस्सा बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। शॉ को लेकर उम्मीदें थीं कि वह इस बार बड़ी रकम में बिकेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उनका फॉर्म और पिछले सीजन में प्रदर्शन को लेकर कुछ सवाल उठे, जिसके कारण शायद फ्रेंचाइजी ने उन्हें अपनी टीम में नहीं लिया।
प्लेयर और टीमें
कैमरून ग्रीन – KKR, डेविड मिलर – दिल्ली कैपिटल्स, वेंकटेश अय्यर – RCB, क्विंटन डी कॉक – मुंबई इंडियंस, बेन डकेट – दिल्ली कैपिटल्स, फिन एलन – KKR, जैकब डफी – RCB, मथिसा पथिराना – KKR, एनरिक नॉर्खिया – LSG, रवि बिश्नोई – राजस्थान रॉयल्स, कार्तिक त्यागी – KKR, नमन तिवारी – LSG, अशोक शर्मा – GT, तेजस्वी सिंह – KKR, मुकुल चौधरी – LSG, कार्तिक शर्मा – CSK, शिवांग कुमार – SRH, प्रशांत वीर – CSK, आकिब नबी – दिल्ली कैपिटल्स, अकील हुसैन- CSK, ने ख़रीदा।
ये प्लेयर्स रहे अनसोल्ड
आईपीएल ऑक्शन 2026 में कुछ ऐसे भी बड़े नाम है जिनको खरीदने में किसी भी फ्रेंचाइजी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है पृथ्वी शॉ का जिनको लेकर ऑक्शन की शुरुआत में काफी चर्चा थी और कहा जा रहा था ये काफी महंगे में बिकेंगे लेकिन किसी भी टीम में इनको जगह नहीं मिली। पृथ्वी के अलावा डीवोन कॉन्वे, सरफराज खान, गस एटकिंसन, रचिन रवींद्र, लियम लिविंगस्टोन, वियान मुल्डर, रहमानुल्लाह गुरबाज, जेमी स्मिथ, जॉनी बेयरस्टो, केएस भरत, दीपक हुड्डा, मैट हेनरी,आकाशदीप, शिवम मावी, गेराल्ड कोएट्जी, स्पेंसर जॉनसन, राहुल चाहर, विजयशंकर, राजवर्धन हंगरगेकर, महिपाल लोमरोर, आईपीएल ऑक्शन 2026 में अनसोल्ड रहे।
Keywords: IPL Auction 2026, Cameron Green, Most Expensive Overseas Player, Auction In Abu Dhabi