- Advertisement -
- Advertisement -

ममता बनर्जी को लगा बड़ा झटका, TMC के इन दो राज्यसभा सांसद देंगे पद से इस्तीफा

पश्चिम बंगाल भारत
major tmc sit in at dharmatala mamata banerjee leads front against attack on abhishek banerjee

Photo Credit: X\@AITCofficial

तृणमूल कांग्रेस के दो राज्यसभा सांसद, कोयल मलिक और सुखेंदु सरकार, आज अपने पद से इस्तीफा देने जा रहे हैं। दोनों नेताओं के फैसले से पार्टी में हलचल मच गई है, खासकर तब जब राज्यसभा चुनाव नजदीक हैं। लंबे समय से उनके पार्टी से अलग होने की अटकलें चल रही थीं। सुखेंदु सरकार पहले भी यह संकेत दे चुके थे कि पार्टी के कुछ सांसद नेतृत्व का साथ छोड़ सकते हैं, जिसके बाद अब उनके इस्तीफे की पुष्टि की जा रही है।

दोनों नेताओं के इस्तीफे के बाद राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस के सांसदों की संख्या 13 से घटकर 11 रह जाएगी। कोयल मलिक को पार्टी ने हाल ही में राज्यसभा भेजा था और उनका कार्यकाल अप्रैल 2032 तक था। वहीं, सुखेंदु सरकार का कार्यकाल अगस्त 2029 तक निर्धारित था। दोनों के फैसले से पार्टी की संसदीय ताकत पर असर पड़ना तय माना जा रहा है।

उपचुनाव में बदल सकते हैं राजनीतिक समीकरण

टीएमसी के दोनों सांसदों के इस्तीफे के बाद खाली होने वाली सीटों पर उपचुनाव कराए जाएंगे, जिससे पश्चिम बंगाल की राजनीति में नई हलचल देखने को मिल सकती है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि मौजूदा हालात में इन सीटों पर बीजेपी अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर सकती है। हाल के विधानसभा नतीजों और दलों के भीतर चल रहे मतभेदों को देखते हुए क्रॉस वोटिंग की संभावना भी जताई जा रही है, जिससे उपचुनाव में मुकाबला और दिलचस्प हो सकता है।

पार्टी में अंदरूनी असंतोष

तृणमूल कांग्रेस में आंतरिक मतभेद लगातार सामने आ रहे हैं। पिछले कुछ समय से लोकसभा और राज्यसभा के कई सांसद पार्टी नेतृत्व के कार्यशैली से असंतोष जता रहे हैं। इसी बीच ममता बनर्जी की करीबी मानी जाने वाली काकोली घोष दस्तीदार ने भी पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष को लिखे पत्र में अपने ही सहयोगी सांसद कल्याण बनर्जी पर अनुचित व्यवहार और अभद्र भाषा के इस्तेमाल के गंभीर आरोप लगाए हैं, जिससे पार्टी के भीतर विवाद और गहरा गया है।

टीएमसी में बढ़ी अंदरूनी टूट

तृणमूल कांग्रेस में पहले से ही असंतोष की स्थिति बनी हुई है। पार्टी के कई विधायक नेतृत्व से नाराज बताए जा रहे हैं और अलग गुट बनाकर अपनी गतिविधियां चला रहे हैं। जानकारी के अनुसार, कुछ विधायकों ने अलग बैठक कर नया नेतृत्व चुनने का दावा भी किया है। वहीं पार्टी की ओर से आधिकारिक तौर पर अलग नामों को जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन संगठन के भीतर तालमेल की कमी साफ नजर आ रही है। हाल ही में हुई बैठक में भी कई विधायक शामिल नहीं हुए, जिससे अंदरूनी मतभेद और गहरे होने की बात सामने आ रही है।

Keywords: TMC Rajya Sabha MPs Resignation, Koyel Mallick Sukhendu Sekhar Roy, West Bengal Political Crisis

What do you think?

- Advertisement -