स्टार प्लस के पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में आने वाले एपिसोड्स में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलने वाला है। कहानी में एक बड़ा ट्विस्ट तब आएगा जब अरमान और अभीरा की जिंदगी में नई परेशानियां खड़ी हो जाएंगी।
आने वाले ट्रैक में अभीरा, अरमान को लेकर जरूरत से ज्यादा चिंता करती नजर आएगी। वहीं दूसरी तरफ संजय, अरमान के खिलाफ एक खबर अखबार में छपवा देता है। इस खबर में दावा किया जाता है कि अरमान को परिवार की प्रॉपर्टी से बेदखल कर दिया गया है।
बुआ जी की चाल से बढ़ीं अरमान की मुश्किलें
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह पूरा खेल दिशा की बुआ जी के कहने पर रचा गया है। जैसे ही यह खबर सामने आती है, बुआ जी बेहद खुश हो जाती हैं। हालांकि, दादी सा को यह सब बिल्कुल भी पसंद नहीं आता और वह इस खबर से नाराज नज़र आती हैं।
अब सवाल यह है कि क्या इस घटना के बाद अरमान के मन में दादी सा के लिए गलतफहमी पैदा होगी? क्या उसे लगेगा कि दादी सा भी उसके खिलाफ हैं? या फिर सच्चाई सामने आने के बाद परिवार में रिश्ते पहले जैसे हो जाएंगे?
इन सभी सवालों के जवाब आने वाले एपिसोड्स में देखने को मिलेंगे, जहां दर्शकों को हाई-वोल्टेज ड्रामा और कई बड़े ट्विस्ट का तड़का मिलने वाला है।