स्टार प्लस के लोकप्रिय शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में आने वाले एपिसोड में बड़ा ड्रामा देखने को मिलेगा। अभिरा का जरूरत से ज्यादा ख्याल रखना अब अरमान के करियर पर भारी पड़ता नजर आएगा।
दरअसल, एक बेहद अहम बिजनेस मीटिंग के दौरान अभिरा अचानक अरमान को दवाइयां देने पहुंच जाती है। मीटिंग के बीच इस तरह का व्यवधान क्लाइंट को बिल्कुल पसंद नहीं आता और वह काफी इरिटेट हो जाता है। इससे पूरे माहौल में तनाव पैदा हो जाता है।
क्लाइंट की नाराज़गी देखकर अरमान के मन में अपने करियर को लेकर चिंता बढ़ जाती है। उसे लगने लगता है कि अभिरा की ओवर केयर उसकी प्रोफेशनल लाइफ पर नकारात्मक असर डाल रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या अरमान इस स्थिति को संभाल पाएगा या फिर दोनों के रिश्ते में नई दूरियां आ जाएंगी।