- Advertisement -
- Advertisement -

TRP के रेस में ‘Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2’ नंबर 1 पर बरकरार, टॉप 5 में हुई इन 2 नये सीरियल्स की एंट्री

COLORS TV STAR PLUS ZEE TV टीवी सीरियल अपडेट
kyunki saas bhi kabhi bahu thi 2 remains no 1 in trp race two new serials enter the top 5

TV TRP Week : BARC की ताज़ा TRP लिस्ट सामने आ गई है और टीवी शोज के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। इस बार ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ ने सबसे ज्यादा रेटिंग हासिल कर नंबर-1 की पोजीशन बरकरार रखी है। वहीं ‘तुम से तुम तक’ लगातार दूसरे स्थान पर बना हुआ है। दूसरी तरफ ‘अनुपमा’ भी अच्छी व्यूअरशिप के साथ टॉप शोज की लिस्ट में शामिल है। अलग-अलग ट्रैक और ट्विस्ट की वजह से सभी शोज के बीच टीआरपी की जंग और दिलचस्प हो गई है।

टीआरपी में टॉप 10 शोज की रेटिंग

  1. क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2

स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय का लोकप्रिय शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है। दिलचस्प कहानी और मजबूत किरदारों की वजह से यह शो लगातार सुर्खियों में है। इस हफ्ते 2.0 रेटिंग के साथ इसने टीआरपी चार्ट में पहला स्थान हासिल किया है और नंबर-1 की कुर्सी पर बना हुआ है।

  1. तुम से तुम तक

शरद केलकर और निहारिका चौकसे का शो ‘तुम से तुम तक’ अपनी दिलचस्प कहानी की वजह से दर्शकों के बीच लगातार पसंद किया जा रहा है। जुलाई 2025 में शुरू हुए इस शो ने कम समय में अच्छी पहचान बना ली है। इस हफ्ते 1.9 रेटिंग के साथ यह टीआरपी लिस्ट में दूसरे नंबर पर जगह बनाने में सफल रहा।

  1. अनुपमा

राजन शाही का सुपरहिट शो ‘अनुपमा’ पिछले कई सालों से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है। रूपाली गांगुली की दमदार एक्टिंग और शो की भावनात्मक कहानी इसे लगातार लोकप्रिय बनाए हुए है। इस हफ्ते 1.8 रेटिंग के साथ यह टीआरपी लिस्ट में तीसरे स्थान पर रहा। वहीं शो में जल्द नए लीप की चर्चा भी तेज हो गई है, हालांकि मेकर्स ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

  1. गंगा माई की बेटियां

अमनदीप सिद्धू, सृष्टि जैन, शीजान खान और शुभांगी लाटकर का शो ‘गंगा माई की बेटियां’ अपनी अलग कहानी की वजह से दर्शकों का ध्यान खींच रहा है। जी टीवी पर प्रसारित होने वाला यह शो और ZEE5 पर स्ट्रीम होने वाला यह ड्रामा इस हफ्ते 1.8 टीआरपी के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गया। कहानी में आ रहे नए ट्विस्ट दर्शकों की दिलचस्पी बनाए हुए हैं।

  1. वसुधा

अभिषेक शर्मा और प्रिया ठाकुर स्टारर टीवी शो ‘वसुधा’ अपनी दिलचस्प कहानी के कारण दर्शकों का ध्यान खींच रहा है। जी टीवी पर प्रसारित होने वाला यह शो सितंबर 2024 में शुरू हुआ था। इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट में इसे 1.7 रेटिंग मिली है, जिसके साथ यह शो पांचवें स्थान पर जगह बनाने में कामयाब रहा।

  1. उड़ने की आशा

कंवर ढिल्लों और नेहा हरसोरा स्टारर शो ‘उड़ने की आशा’ अपनी भावनात्मक और प्रेरणादायक कहानी के कारण दर्शकों के बीच लगातार चर्चा में बना हुआ है। स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले इस शो को इस हफ्ते 1.7 टीआरपी रेटिंग मिली है, जिसके साथ यह टीआरपी चार्ट में छठे स्थान पर बना हुआ है।

  1. ये रिश्ता क्या कहलाता है

टीवी का लोकप्रिय और लंबे समय से चल रहा शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ अब भी दर्शकों के बीच अपनी पकड़ बनाए हुए है। इन दिनों कहानी में अरमान और अभिरा के रिश्ते के भावनात्मक उतार-चढ़ाव दिखाए जा रहे हैं, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। इस हफ्ते शो को 1.6 टीआरपी रेटिंग मिली है और यह टीआरपी चार्ट में सातवें स्थान पर पहुंच गया है।

  1. नागिन 7

कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाला ‘नागिन 7’, जिसमें प्रियंका चाहर चौधरी और नामिक पॉल नजर आ रहे हैं, शुरुआत में दर्शकों के बीच काफी चर्चा में रहा। लेकिन पिछले कुछ हफ्तों में शो की लोकप्रियता और टीआरपी में गिरावट देखने को मिली है। इस हफ्ते 1.6 रेटिंग के साथ यह शो टीआरपी लिस्ट में आठवें नंबर पर पहुंच गया है।

  1. तारक मेहता का उल्टा चश्मा

दिलीप जोशी और मुनमुन दत्ता स्टारर तारक मेहता का उल्टा चश्मा भी इंडियन टेलीविजन के सबसे लंबे समय तक चलने वाले शोज़ में से एक है। असित कुमार मोदी के नीला फिल्म प्रोडक्शंस के बैनर तले बना यह शो इस हफ्ते 1.5 टीआरपी के साथ नौवें स्थान पर रहा।

  1. मंगल लक्ष्मी

कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाला शो मंगल लक्ष्मी: लक्ष्मी का सफर इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट में दसवें स्थान पर रहा। इस सीरियल को इस बार 1.0 की रेटिंग मिली है। हालांकि, शो की कहानी फिलहाल दर्शकों को ज्यादा प्रभावित नहीं कर पा रही है, जिसकी वजह से इसकी टीआरपी में भी खास बढ़त देखने को नहीं मिल रही है।

Keywords: TV TRP List, BARC TRP Ratings This Week, Top 10 Hindi TV Shows TRP, Indian Television TRP Chart

What do you think?

- Advertisement -