सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 19 में बॉलीवुड सिंगर अमाल मलिक की एंट्री ने उनके फैंस को खुश कर दिया है। वहीं घर में एंट्री करते हुए अमाल का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, इसमें उन्होंने पहले ही दिन घरवालों की नींद उड़ा दी। जिसकी वजह से कंटेस्टेंट्स पूरी रात सो ही नहीं पाए। वीडियो में कंटेस्टेंट्स इतने परेशान दिख रहे हैं कि वो सोने के बजाय ब्लैंकेट उठाकर इधर-उधर घूम रहे हैं।
घरवालों की नींद क्यों हुई खराब?
बिग बॉस के फैन पेज ‘बिग बॉस तक’ ने घर का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें अमाल मलिक गहरी नींद में सोते दिख रहे हैं और जोर-जोर से खर्राटे ले रहे हैं। उनके खर्राटों की आवाज से बाकी के घरवाले सो ही नहीं पाए। वहीं कंटेस्टेंट्स अपनी-अपनी ब्लैंकेट लेकर एक तरफ से दूसरी तरफ घूमते दिखाई दिए। जबकि अमाल को इस बात का एहसास ही नहीं हुआ कि उनकी वजह से बाकी के घरवाले सो ही नहीं पा रहे हैं।
अमाल मलिक खर्राटों ने किया परेशान
वीडियो में कंटेस्टेंट्स अमाल के खर्राटों से काफी परेशान लग रहे हैं। वहीं कंटेस्टेंट्स अमाल को कुछ कह भी नहीं पा रहे हैं क्योंकि अमाल गहरी नींद में सोते नज़र आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस भी अमाल की इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं, साथ ही अमाल के इस वीडियो को फैंस मजेदार बता रहे हैं।
Keywords:- Bigg-boss-19 Reality Show, Bigg Boss -19 Promo Out, Bigg Boss-19 Promo,Bigg Boss Contestant Debate, Contentant Fight, Show’s 1st Eviction,Amaal Malik