- Advertisement -
- Advertisement -

T20 World Cup 2026: दो दिन पहले ही हुई थी चचेरी बहन की कार एक्सीडेंट में मौत, ईशान किशन ने दुखों के बीच भारत को जिताया वर्ल्ड कप

स्पोर्ट्स भारत
t20 world cup 2026 just two days before the final ishan kishans cousin sister died in a car accident

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत को जीत दिलाने वाले ईशान किशन ने अपनी मेहनत और संघर्ष से अपनी किस्मत बदली। पहले टीम इंडिया से बाहर रहने के बाद उन्होंने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर टीम में जगह बनाई। फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ ईशान ने मात्र 25 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से 54 रनों की पारी खेली, जिससे भारत को विजय मिली।

हालांकि, इस ऐतिहासिक मैच से सिर्फ दो दिन पहले ईशान के परिवार में बड़ी त्रासदी हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक सड़क हादसे में उनकी चचेरी बहन और जीजा की मौत हो गई थी। इतने बड़े व्यक्तिगत दुख के बावजूद ईशान ने पूरी एकाग्रता और हिम्मत के साथ खेला और अपने प्रदर्शन में इस दर्द का कहीं भी इज़हार नहीं होने दिया।

परिवार की त्रासदी में ईशान नहीं लौट पाए घर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईशान किशन के पिता प्रणव पांडे ने बताया कि परिवार पर बड़ी मुसीबत आई है। ईशान घर आना चाहते थे, लेकिन वर्ल्ड कप की जिम्मेदारियों के कारण नहीं आ सके और वह इस समय मानसिक रूप से टूट चुके हैं। इसी कारण उनके पिता भी अहमदाबाद में होने वाले फाइनल मुकाबले में नहीं पहुंच सके।

T20 World Cup में ईशान किशन की जबरदस्त बल्लेबाजी

T20 World Cup 2026 में ईशान किशन ने अपने बल्ले से कमाल दिखाया। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में चौथे स्थान पर रहे। 9 मैचों में 9 पारियों में उन्होंने 317 रन बनाए, औसत 35.22 और स्ट्राइक रेट 193.29 रहा। इस दौरान उनके बल्ले से 3 अर्धशतक निकले।

अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर में ईशान अब तक 45 मैच खेल चुके हैं। इन 45 पारियों में उन्होंने कुल 1,328 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 10 अर्धशतक शामिल हैं।

Keywords: Ishan Kishan Family Tragedy, T20 World Cup 2026, India Vs New Zealand Final Performance, Ishan Kishan Cricket Stats

What do you think?

- Advertisement -