- Advertisement -
- Advertisement -

RCB का धमाकेदार IPL 2026 आगाज, कोहली-पडिक्कल की जोड़ी ने SRH को किया बुरी तरह से रौंदा

स्पोर्ट्स भारत
rcbs explosive ipl 2026 start kohli padikkal duo thrash srh completely

Photo Credit: Social Media

IPL 2026 RCB vs SRH 1st Match Highlights: आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराकर सीजन का शानदार आगाज किया। हैदराबाद ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 201 रन बनाए। जवाब में RCB ने मात्र 15.4 ओवर में 4 विकेट खोकर 203 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। विराट कोहली ने 38 गेंदों में 69* रन की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 5 छक्के शामिल थे। हैदराबाद की ओर से डेविन पेन ने 2 विकेट लिए।

आरसीबी की धीमी शुरुआत, कोहली-पडिक्कल ने संभाली कमान

रन चेज़ में आरसीबी की शुरुआत धीमी रही और टीम ने सिर्फ 9 रन पर पहला विकेट खो दिया। इसके बाद विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने दूसरे विकेट के लिए 101 रन की तेजी से साझेदारी कर जीत आसान बना दी। पडिक्कल ने 26 गेंदों में 61 रन बनाकर धमाका किया।

आरसीबी को लगातार झटके, कोहली ने संभाली पारी

बेंगलुरु को 9वें ओवर में पडिक्कल के रूप में दूसरा विकेट गिरा। इसके बाद कोहली और कप्तान रजत पाटीदार ने 22 गेंदों में 53 रन की तेज साझेदारी करके टीम का मोमेंटम बनाए रखा। तीसरा विकेट 13वें ओवर में पाटीदार (31 रन) के रूप में गिरा और अगली ही गेंद पर जितेश शर्मा गोल्डन डक हो गए।

आरसीबी ने आसानी से पकड़ी जीत की राह

पाटीदार और जितेश के जल्दी आउट होने के बाद आरसीबी की पारी थोड़ी धीमी हुई, लेकिन 13 ओवर में टीम ने 164/4 रन बना लिए। टीम को केवल 38 रन चाहिए थे। कोहली और टिम डेविड ने चौथे विकेट के लिए 19 गेंदों में 40 रन की साझेदारी कर जीत सुनिश्चित की।

Keywords: IPL 2026 RCB Vs SRH Highlights, Virat Kohli IPL 2026, Devdutt Padikkal Performance IPL, RCB 6 Wicket Win SRH

What do you think?

- Advertisement -