- Advertisement -
- Advertisement -

पश्चिम बंगाल में TMC दफ्तर में आगजनी और तोड़फोड़! दो लोगो की हुई मौत, EC ने ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाने का दिया आदेश

पश्चिम बंगाल भारत
arson and vandalism at tmc office in west bengal two dead ec orders zero tolerance policy enforcement

Photo Credit: Social Media

TMC BJP Clash West Bengal: पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम आने के बाद तनाव और हिंसा की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। कई जगहों पर विजय जुलूस के दौरान टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़पें हुईं, जो अब गंभीर रूप ले चुकी हैं। कोलकाता के न्यूटाउन में मंगलवार को एक बीजेपी कार्यकर्ता मधु मंडल की पिटाई के बाद मौत हो गई, जिसमें आरोप टीएमसी समर्थकों पर लगाए जा रहे हैं। घटना के बाद मृतक के परिजनों और समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया, जिससे हालात बिगड़ गए और पुलिस को भीड़ को काबू करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। राज्य के अन्य जिलों से भी हिंसा की खबरें मिल रही हैं। इसी बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

EC का सख्त निर्देश- हिंसा पर जीरो टॉलरेंस नीति लागू

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा और तोड़फोड़ पर कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं। उन्होंने राज्य के मुख्य सचिव, डीजीपी, कोलकाता पुलिस आयुक्त और केंद्रीय बलों के प्रमुखों सहित सभी जिला अधिकारियों को लगातार गश्त और सख्त निगरानी बनाए रखने को कहा है। चुनाव आयोग ने साफ निर्देश दिया है कि किसी भी तरह की चुनाव के बाद की हिंसा को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर तुरंत कार्रवाई की जाए।

हिंसा और आगजनी की घटनाएं बढ़ीं

पश्चिम बंगाल के कई जिलों में चुनाव के बाद हिंसा और तनाव की स्थिति बनी हुई है। कोलकाता के राजारहाट-न्यू टाउन में बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या के बाद माहौल और बिगड़ गया। वहीं हॉग मार्केट इलाके में हुए विवाद के दौरान टीएमसी दफ्तर को नुकसान पहुंचाने की खबरें सामने आईं। हावड़ा के जगतबल्लभपुर में भी टीएमसी कार्यालय में आगजनी की घटना हुई। टीएमसी नेता कल्याण बनर्जी ने एक वीडियो साझा कर इसके लिए बीजेपी समर्थकों को जिम्मेदार बताया है। इसके अलावा कोलकाता के साथ-साथ जलपाईगुड़ी, साउथ 24 परगना और आसनसोल में भी टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प और आगजनी की घटनाएं सामने आई हैं।

ममता बनर्जी ने इस्तीफा देने से किया इनकार

पश्चिम बंगाल चुनाव में हार के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पद छोड़ने से साफ इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह चुनाव में हारी नहीं हैं, बल्कि उन्हें हराया गया है। साथ ही उन्होंने ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप भी लगाया है। वहीं, विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए उन्हें संविधान के खिलाफ बताया और कहा कि उन्हें जनता के सम्मान में इस्तीफा दे देना चाहिए।

Keywords: West Bengal Election Violence, Election Commission Action Bengal, Mamata Banerjee Resignation Refusal

What do you think?

- Advertisement -