- Advertisement -
- Advertisement -

पंजाब में 9 और 6 साल के भाई-बहन की संदिग्ध मौत, सोया चाप और मोमोज खाने के बाद सुबह नीले पड़े मिले शव

पंजाब भारत
suspicious death of 9 and 6 year old siblings in punjab found blue in the morning after eating soya chaap and momos

पंजाब के तरनतारन से दिल दहला देने वाली खबर आई है। रविवार सुबह दो मासूम बच्चों के शव उनके बिस्तर पर संदिग्ध हालात में पाए गए। परिवार का कहना है कि बच्चों की मौत रात को फास्ट फूड, मोमोज और सोया चाप खाने की वजह से हुई, लेकिन पुलिस इस दावे को पूरी तरह से मानने से इंकार कर रही है और मामले की जांच कर रही है। बच्चों के पिता, विशाल कुमार उर्फ टिंकू, जो जूस का काम करते हैं, ने बताया कि उनकी बेटी दानिका (9 साल) और बेटा आरब (6 साल) शनिवार रात तक पूरी तरह स्वस्थ थे। बच्चों ने जिद करके रात में मोमोज और चाप मंगवाए थे, जो घर से मात्र 50 गज दूर एक फास्ट फूड स्टॉल से खरीदे गए थे।

माता-पिता ने लगाया गंभीर संदिग्धता का आरोप

परिवार का कहना है कि मोमोज और चाप खाने के कुछ ही देर बाद बच्चों को उल्टी हुई, जिसके बाद उन्हें डॉक्टर से दवा दी गई। दवा लेने के बाद बच्चे सो गए, लेकिन रविवार सुबह जब उन्हें जगाया गया, तो उनके शरीर नीले पड़ चुके थे और दोनों की मौत हो चुकी थी। बच्चों की मां नेहा ने भी थोड़ी मात्रा में वही खाना खाया था, लेकिन उसे कोई समस्या नहीं हुई।

फूड पॉइजनिंग की थ्योरी पर पुलिस को संदेह

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण किया। पुलिस को इस मामले में कई संदेह हैं। अगर बच्चों की मौत खाने में जहर या संक्रमण की वजह से हुई, तो माता नेहा की हालत ठीक क्यों है? बच्चों के शव नीले पड़ना गंभीर जहर या दम घुटने का संकेत देता है। सूत्रों के अनुसार, जांच अब परिवार के कुछ सदस्यों पर केंद्रित हो रही है। मोहल्ले में इस घटना को लेकर चर्चा और अटकलें भी तेज हैं।

आर्थिक तंगी में परिवार, पिता का कारोबार मंदा चल रहा था

विशाल कुमार लगभग 20 साल से इस इलाके में रह रहे थे। उनकी पहली पत्नी से तलाक हो चुका है और उनका बड़ा बेटा निखिल सिंगापुर में रहता है। करीब 11 साल पहले उन्होंने अमृतसर की नेहा से दूसरी शादी की, जिनसे उनकी दो संतानें दानिका (तीसरी कक्षा) और आरब (पहली कक्षा) हैं। बताया जा रहा है कि वर्तमान में विशाल का कारोबार मंदा चल रहा था और परिवार आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहा था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही खुलेगा मौत का असली कारण

पुलिस ने फास्ट फूड स्टॉल के संचालक से भी पूछताछ की है। दोनों बच्चों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। सोमवार को रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि मौत फूड पॉइजनिंग की वजह से हुई या किसी और कारण से। कुछ दिन पहले ही परिवार ने छोटे आरब का जन्मदिन मनाया था, लेकिन अब घर में गहरा मातम छा गया है।

Keywords: Punjab Children Death News, Momos Soya Chaap Poisoning Incident, Postmortem Report Children TarnTaran

What do you think?

- Advertisement -