- Advertisement -
- Advertisement -

लाल किला के पास धमाका घबराहट में किया गया, IED पूरी तरह तैयार नहीं थी– सूत्र

भारत दिल्ली
red fort blast was unfinished ied triggered in panic top sources

दिल्ली के लाल किला इलाके में सोमवार रात हुए धमाके को लेकर जांच एजेंसियों ने बड़ा खुलासा किया है। शीर्ष सूत्रों के अनुसार, यह ब्लास्ट घबराहट में किया गया था और जो IED इस्तेमाल की गई, वह पूरी तरह तैयार नहीं थी।

जांच में क्या सामने आया?

NIA और दिल्ली पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आतंकी मॉड्यूल के सदस्यों को सुरक्षा एजेंसियों की गतिविधियों की भनक लग गई थी। इसी वजह से उन्होंने अधूरी IED को ही एक्टिवेट कर दिया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया।

जांच एजेंसियों की कार्रवाई तेज़

पुलिस ने घटनास्थल से कई संदिग्ध सामग्री, तार, बैटरी और रिमोट डिवाइस बरामद की गई हैं। पुलिस का मानना है कि यह धमाका किसी बड़े हमले की ट्रायल रन या डेमो कोशिश भी हो सकता है। NIA की टीमें अब विस्फोटक के केमिकल सैंपल और उसके सोर्स की जांच कर रही हैं।

संभावित लिंक और गिरफ्तारी

सूत्रों के मुताबिक, यह ब्लास्ट फरीदाबाद और लखनऊ में गिरफ्तार किए गए संदिग्धों से जुड़ा हो सकता है। डॉ. शाहीन शाहिद और अन्य आरोपियों से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर एजेंसियां अब अंतरराज्यीय मॉड्यूल की जांच कर रही हैं। बहरहाल पुलिस और जांच एजेंसियां इस पर अपनी पैनी नजर बने हुए हैं और लगातार जांच कर रही हैं।

Keywords: Red Fort Blast Delhi, Delhi Explosion Latest News, IED Device Unfinished Delhi, NIA Investigation Delhi Blast

What do you think?

- Advertisement -